कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें….राष्ट्रीय नेता बलियावाल ने सोनिया को इस्तीफा भेजा…कहा–पंजाब में हो रही नॉनसेंस और एंटी पार्टी-एंटी गवर्नमेंट टिप्पणियां

सिद्वू के प्रतिदिन ट्वीट से पार्टी की छवि हो रही खराब 

अब देखना होगा……सोनिया गांधी लेती है क्या बड़ा फैसला

एसएनई न्यूज़.चंडीगढ़।

पंजाब में विधानसभा चुनाव 2022 को है। ऐसे में सत्तारूढ़ कांग्रेस के लिए मुश्किलें तथा चुनौतियां बढ़नी शुरु हो चुकी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर और पंजाब प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियावाल ने सोनिया को इस्तीफा भेज दिया है।

उन्होंने कहा कि वह पंजाब में हो रही नॉनसेंस और एंटी पार्टी-एंटी गवर्नमेंट टिप्पणियों को डिफेंड नहीं कर सकते। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ की भी तारीफ की। बलियावाल के पास हरियाणा और हिमाचल किसान कांग्रेस का प्रभार होने के साथ वह पंजाब कांग्रेस के सीनियर मीडिया पैनलिस्ट भी थे।

बलियावाल ने सोनिया को भेजे इस्तीफे में लिखा कि 15 साल से वह कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। अब आपने पंजाब को गलत हाथों में सौंप दिया है। एक प्रवक्ता के तौर पर उन्हें पार्टी और सरकार विरोधियों टिप्पणियों का बचाव करना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसमें नवजोत सिद्धू की पाकिस्तान के साथ संबंध भी शामिल हैं।

बलियावाल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ की लीडरशिप में कांग्रेस 2022 में पंजाब में सरकार बनाने की मजबूत स्थिति में थी, लेकिन आपने नवजोत सिद्धू को चुना। सीएम चरणजीत चन्नी की अगुवाई में सरकार बढ़िया काम कर रही है। मगर सिद्धू के रोजाना के ट्वीट से पार्टी की छवि खराब हो रही है।

50% LikesVS
50% Dislikes