कानून व्यवस्था बदहाल….आप पार्षद पर गोलियां चलाकर मौत के घाट उतारा…क्षेत्र में दहशत का माहौल

एसएनई नेटवर्क.मालेरकोटला।  

आम आदमी पार्टी के पार्षद मोहम्मद अकबर की जिम में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटनाक्रम  पंजाब के मलेरकोटला शहर में रविवार की सुबह का बताया जा रहा हैं। कुछ साल पहले अकबर के बड़े भाई की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है या फिर अन्य कारण हैं, इन सब पहलुओं पर पुलिस ने जांच पड़ताल आरंभ कर दी। पुलिस ने परिवार के बयान पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। मौके से गोली के खाली होल बरामद कर लिए हैं। क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं।   

 
पंजाब में सत्ता परिवर्तन उपरांत शामिल हुए थे आप में

बताया जा रहा है कि अकबर ने कांग्रेस पार्टी से नगर पार्षद का चुनाव जीता था। पंजाब में सत्ता परिवर्तन के बाद वे आप में शामिल हो गए थे। जिला पुलिस प्रमुख अवनीत कौर सिद्धू ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और घटना को अंजाम देने वाले जल्द ही पुलिस की हिरासत में होंगे। विधायक डॉ. मोहम्मद जमील उर रहमान ने मोहम्मद अकबर के निधन पर दुख जताया और कहा कि मृतक के परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।

सीसीटीवी में कैमरे खंगाले जा रहें

पुलिस ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरा खंगालना शुरु कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। फिलहाल, इस मामले को लेकर पुलिस का जांच का हवाला देकर किसी प्रकार से कोई अधिकारिक जानकारी मुहैया नहीं करा रही हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि इस मामले में कुछ संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। जल्द ही बड़ा खुलासा किया जा सकता हैं। 

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

विपक्ष ने इस घटना को लेकर राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार को घेर लिया। उनके मुताबिक, पंजाब की कानून व्यवस्था का बुरा हाल हैं। गोली चलना आम बात हैं। भगवंत मान सरकार कानून व्यवस्था को लेकर नाकाम साबित हुई हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री से इस मामले को लेकर इस्तीफे की भी मांग कर डाली हैं।  

100% LikesVS
0% Dislikes