कृपया, यात्रीगण ध्यान दें…..। इस रूट की 22 यात्री ट्रेन रद्द …।

TRAIN RAIN BY SNE IMAGE

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

उत्तर रेलवे ने विभिन्न रूट पर अप डाउन की करीब 22 यात्री ट्रेनों को रद्द रखने की घोषणा की है। इन ट्रेनों को दिसंबर से फरवरी तक 3 महीने के लिए पूरी तरह से रद्द रखा जाएगा। इसके अलावा 4 यात्री ट्रेनों को आंशिक तौर पर निरस्त व 02 यात्री ट्रेनों के फेरों की संख्या कम करने की योजना है।

रेलवे विभाग ने यात्रियों को समय रहते सूचित करने के लिए रद्द की जाने वाली ट्रेनों की सूची को सितंबर में ही जारी कर दिया है। इस सूची में अमृतसर व जम्मू से विभिन्न राज्यों को आने जाने वाली 7 जोड़ी प्रमुख यात्री ट्रेनें भी शामिल हैं।

ये ट्रेनें रहेंगीं रद्द
ट्रेन का नाम/ट्रेन नंबर/ कब से कब तक
1) चंडीगढ़-अमृतसर-चंडीगढ़ सुपरफास्ट (12241/12242) 01 दिसंबर से 28 फरवरी/ 02 दिसंबर से 03 मार्च
2) कालका-श्री माता वैष्णो देवी कटरा- कालका एक्सप्रेस (14503/14504) 03 दिसंबर से 28 फरवरी/ 04 दिसंबर से 01 मार्च
3) अमृतसर-नंगल डैम-अमृतसर एक्सप्रेस (14505/14506) 01 दिसंबर से 28 फरवरी/ 02 दिसंबर से 01 मार्च
4) ऋषिकेश-जम्मू तवी-ऋषिकेश एक्सप्रेस (14605/14606) 02 दिसंबर से 24 फरवरी/ 01 दिसंबर से 23 फरवरी
5) लाल कुआं-अमृतसर-लाल कुआं एक्सप्रेस (14615/14616) 07 दिसंबर से 22 फरवरी/ 07 दिसंबर से 22 फरवरी
6) पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस (14617/14618) 03 दिसंबर से 02 मार्च / 01 दिसंबर से 28 फरवरी
7) चंडीगढ़-फिरोजपुर-चंडीगढ़ सतलुज एक्सप्रेस (14629/14630) 02 दिसंबर से 01 मार्च / 01 दिसंबर से 28 फरवरी

100% LikesVS
0% Dislikes