वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर (चंडीगढ़)।
अमृतसर-गुरदासपुर में मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने दबिश देने के लिए पहुंची। बताया जा रहा है कि इन 2 जगह पर एजेंसी की दबिश के पीछे अमेरिका से हुए भारी संख्या डिपोर्ट होने का कारण बताया जा रहा है। यहां के ट्रेवल एजेंट की भूमिका लंबे समय से संदिग्ध पाई जा रही थी। इन लोगों पर करोड़ों की ठगी करने का संगीन आरोप है। उक्त एजेंट का नाम विशाल बताया जा रहा है जो कि शास्त्री नगर का रहने वाला है। अभी तक रेड जारी है। पता चला है कि एनआईए टीम के हाथ काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे जो कि इसके गुनाह को अदालत में साबित करने के लिए काफी है।
जानिए, क्या था पूरा मामला
जानकारी मुताबिक एनआईए की टीम को विशाल कुमार के पास संदिग्ध दस्तावेज और गतिविधियों में शामिल होने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह रेड की गई है। हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि पुलिस ने एजेंट को गिरफ्तार किया है या नहीं। बता दे कि अमेरिका सरकार की ओर से युवाओं को डिपोर्ट किए जाने के बाद से ही एनआईए की टीम लगातार इमीग्रेशन एजेंट पर नजर रखे हुए हैं और गलत तरीके से युवाओं को विदेश भेजने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

