एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।
विश्व विख्यात क्रिकेटर हरभजन सिंह ने क्रिकेट से संन्यास लेने के उपरांत राजनीति में अपना कदम रख लिया। आम आदमी पार्टी की तरफ से 5 राज्यसभा सदस्य में हर क्रिकेटर हरभजन सिंह एक प्रमुख चेहरा है। इसके अलावा दिल्ली आप तथा पंजाब के रह-प्रभारी राघव चड्ढा, संजीव अरोड़ा, डाक्टर संदीप पाठक, अशोक मित्तल आप की तरफ से राज्यसभा मेंबर बनने जा रहे है। इनमें सबसे कम आयु के राघव चड्ढा है। मात्र 33 वर्ष के राघव चड्ढा ने आम आदमी की स्थिति मजबूत करते पंजाब में पार्टी की जीत के लिए अहम भूमिका निभाई, इसलिए आप की तरफ से राघव चड्ढा को राज्यसभा भेजा जा रहा है। अब देखना होगा की कि पंजाब आप के पांच चेहरे प्रांत के लिए कौन से मुद्दे उठाकर राज्य की जनता के लिए कुछ खास कर पाते है।
क्रिकेटर हरभजन सिंह भज्जी के लिए यह एक प्रकार से राजनीति में महत्वपूर्ण अवसर मिल गया। इससे पूर्व भाजपा हरभजन सिंह को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा का सदस्य बनाना चाहती थी। जिसे हरभजन सिंह ने इंकार कर दिया। इसके पीछे बड़ा कारण रहा की कि हरभजन पंजाब में ही राजनीतिक जीवन आरंभ करना चाहते है। एक कारण यह भी माना जा रहा है कि यूपी से बड़े चेहरे राज्यसभा में आते है। उनके बीच शायद हरभजन को कोई फायदा भी नहीं हो पाता। इसलिए, उन्होंने आप में शामिल होना बेहतर विकल्प समझा।
पंजाब में खेल के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए हरभजन के लिए एक प्रकार से सुनहरी अवसर हाथ लगा है। बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी हरभजन सिंह को पंजाब की खेल विश्वविद्यालय में ऊंचा स्थान देने जा रही है। इससे हरभजन का कद ओर बढ़ने जा रहा है। पूर्व में ही इस बात का पक्के तौर पर प्रकाशित कर दिया गया था। हरभजन सिंह आप की तरफ से राज्यसभा सदस्य बनना लगभग तय है। आज अधिकारिक पुष्टि के उपरांत , इस बात का पक्का प्रमाण मिल गया।
हरभजन को कांग्रेस के बड़े नेता नवजोत सिंह सिद्वू कांग्रेस में लेकर आने वाले थे। सिद्वू-हरभजन की एक-साथ तस्वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई। जबकि, चुनाव से पूर्व हाईकमान ने चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम चेहरा घोषित कर दिया। जिसके उपरांत भज्जी का कांग्रेस में आना लगभग समाप्त हो गया। बताया जा रहा है कि इस बीच भज्जी तथा आम आदमी पार्टी के संरक्षक अरविंद केजरीवाल के साथ मुलाकात तथा बातचीत भी हुई। बातचीत काफी गुप्त हुई थी। मीडिया तक भनक नहीं लगी। अब एक तस्वीर सामने आ रही है, जिसमें भज्जी ने केसली रंग की पगड़ी पहन रखी है तथा आम आदमी पार्टी के साथ नेता भी है।