अरविंद केजरीवाल से अधिक मान बनें पसंदीदा नेता
एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।
पंजाब के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत मान आम आदमी पार्टी के सबसे चर्चित नेताओं में गूगल की सूची में खोजे जाने वाले नेताओं में शुमार करने लगे है। इतना ही नहीं, आप के संयोजक तथा दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से अधिक पसंदीदा नेता का स्थान हासिल करने में मान आगे चल रहे है।
पंजाब, हरियाणा, हिमाचल-प्रदेश, गुजरात, अंडमान-निकोबार , चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, गोवा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, मेघालय, सिक्किम, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, नागालैंड, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह, दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, झारखंड समेत अन्य राज्यों में मान से जुड़ी हर जानकारी हासिल करने के लिए लोग उन्हें गूगल पर खोज कर रहे है। इससे एक बात प्रतीत हो जाती है कि भगवंत आम आदमी पार्टी को अरविंद केजरीवाल के उपरांत पार्टी को आगे लाने में सबसे कामयाब नेता के रूप में छवि हासिल कर चुके है।
पंजाब विधानसभा चुनाव दौरान दिल्ली के सीएम ने भगवंत मान को सीएम चेहरा घोषित किया। उसके मान के साथ पंजाब के अलावा अन्य राज्य के लोग, इनके बारे हर जानकारी जुटाने में दिलचस्पी दिखाने लगे है। खास बात तो यह सामने आई की कि मसगणना के दिन देश से लेकर विदेश तक भगवंत मान शुरुआती जिंदगी, परिवार, कार्यों को लेकर गूगल में हर जानकारी के बारे जुटाने में लगे रहें। बड़ी बात यह भी सामने आई है कि अरविंद केजरीवाल के मुकाबले भगवंत मान को लोग 80 फीसद पसंद करते है, जबकि अरविंद केजरीवाल को लगभग 20 फीसद।
फिलहाल, चर्चा इस बात की भी चल रही है कि अभी तो भगवंत मान ने शपथ ग्रहण करनी है, एक बार सत्ता में बैठ गए तो कई ऐसे ऐतिहासिक फैसले कर दिए तो उनका गूगल में एक राजनीति के तौर पर बड़ा चेहरा बनकर उबर सकते है। फिलहाल, इस बात पर अभी कयास का बाजार गर्म है।
गूगल का अनुमान
भगवंत मान को चंडीगढ़ में 81 फीसद, दिल्ली में-76 फीसद, हरियाणा में-85 हिमाचल-प्रदेश में-84, गुजरात में 82 फीसद लोग गूगल में खोज कर हर प्रकार की जानकारी मान के बारे जुटा रहें है।