SNE NETWORK.CHANDIGARH.
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू मामले में पंजाब के मुख्य सचिव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट पेश हुए। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जेलों में जैमर लगाने के मामले में सरकार को फटकार लगाई। साथ ही इस मामले की अगली सुनवाई 12 सितंबर तय की।
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में एक सवाल के जवाब में सरकारी वकील ने जैमर लगाने के प्रोजेक्ट में देरी कारण फंड की कमी को बताया। इस पर कोर्ट ने कहा कि इस गंभीर विषय पर इतनी लापरवाही कैसे बरती जा सकती है। जेलों का सुरक्षा मुद्दा अहम है। ऐसे में अगली सुनवाई पर इसके संबंध में स्टेटस रिपोर्ट पेश की जाए। मामले की अगली सुनवाई 12 सितंबर काे होगी ।

