चंडीगढ़ हैंड ग्रेनेड हमला—- चौंकाने वाला खुलासा———विदेश जाने के लालच में इस घटना को दिया था अंजाम

SNE NETWORK.CHANDIGARH.


चंडीगढ़ हैंड ग्रेनेड हमले के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पंजाब पुलिस की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। दोनों आरोपियों ने विदेश जाने के लालच में इस घटना को अंजाम दिया था।


आरोपी रोहन पासिया को यूएसए बेस्ड आतंकी हैप्पी पासिया ने पाकिस्तान और दूसरे आरोपी विशाल को दुबई के रास्ते कनाडा भेजने का वादा किया था। जांच एजेंसियों की पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि आतंकी हरविंदर रिंदा ने हैप्पी के अनुसार हथियारों की खेप बॉर्डर के पास धनोया गांव में ड्रोन के जरिए भेजी थी। इस खेप में करीब 8 से 10 पिस्टलें, जिंदा कारतूस, आईईईडी सहित हैंड ग्रेनेड शामिल थे। उधर , रोहन को अमृतसर में स्टेट स्पेशल आप्रेशन सेल की टीम द्वारा गिरफ्तार कर 19 सितंबर तक रिमांड पर लिया गया है। उन्होंने हैप्पी पासिया को पांच लाख रुपये देने के लिए कहा तो हैप्पी टालमटोल करने लगा और बाद में उसने कई बार संपर्क करने पर भी फोन नहीं उठाया।


उधर , डीजीपी ने कहा कि देश-विरोधी तत्व युवाओं को भ्रमित करने के लिए नये-नये तरीके अपना रहे हैं, इसलिए ऐसे आतंकवादियों से युवाओं को सतर्क रहने की जरुरत है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऐसे आपराधिक तत्वों के झांसे में आने से बचें।

100% LikesVS
0% Dislikes