SNE EXCLUSIVE—-जेलों में बंद पाकिस्तान के 24 कैदी , पहचान के लिए पाकिस्तान सरकार से मंजूरी का इंतजार

SNE NETWORK.CHANDIGARH.


पंजाब की अलग-अलग जेलों में पाकिस्तान के 24 कैदी बंद हैं। ये कैदी अपनी सजा भी पूरी कर चुके हैं। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने हाईकोर्ट को जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब की जेलों में बंद 24 कैदियों की पहचान के लिए पाकिस्तान सरकार से मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है।

कोर्ट को बताया गया कि 24 कैदियों के संबंध में मंत्रालय और सभी हितधारकों के बीच सक्रिय विचार-विमर्श चल रहा है। उनको वापस पाकिस्तान भेजने के लिए आवश्यक दस्तावेज मौजूद नहीं हैं और पाकिस्तानी हाई कमिशन से इस बारे में वार्ता जारी है। केंद्र की तरफ से चीफ जस्टिस शील नागू और जस्टिस अनिल खेत्रपाल की पीठ के समक्ष बताया गया कि 11 जुलाई के आदेश के तहत 6 कैदियों को रिहा कर दिया गया है और भारत सरकार शेष 24 कैदियों की पहचान के संबंध में पाकिस्तान सरकार से मंजूरी का इंतजार कर रही है

100% LikesVS
0% Dislikes