एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।
पंजाब में गोली चलना अब आम बात हो चुकी हैं। मामला जुड़ा है, पंजाब के जीरकपुर शहर से, यहां पर देर सायं 3 अज्ञात युवकों ने एक होटल के बाउंसर पर गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि गोलियां लगभग आधा दर्जन चली। गनीमत रहा है कि गोलियां होटल के शीशे को लगी। भीड़ इकट्ठा हुई तो एक कार पर सवार होकर 3 अज्ञात बदमाश मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि इससे पहले बदमाशों ने बाउंसर के साथ 10 से 15 मिनट तक बहस की। उसके बाद गोलीबारी शुरू हुई। सूचना मिलने पर पहुंची मौके पर पहुंची। सीसीटीवी में बदमाशों के चेहरे पहचान लिए गए। हत्या के प्रयास का मामला 3 के खिलाफ दर्ज किया गया हैं। दावा किया जा रहा है कि जल्द कथित अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। क्षेत्र में इस घटना के उपरांत दहशत का माहौल हैं।
सन्नी का पता लगा रही पुलिस
अभी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह सन्नी नामक युवक को लंबे से जानता है जो जीरकपुर में रहता है। हालांकि, उसका उसके साथ ज्यादा उठना बैठना नहीं है और ना ही उसके साथ कोई पुरानी रंजिश है। हमलावर ने कहा था कि सन्नी ने उसे उसका घर दिखाया है। अब पुलिस सन्नी नाम के इस युवक से भी पूछताछ कर सकती है। जानकारी के मुताबिक आरोपी हमलावर पंजाब नंबर की गाड़ी में आए थे। गोलियां सोनी कंस्ट्रक्शन एंड बिल्डर्स ऑफिस में लगी।