वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
डेराबस्सी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। हादसे में 2 पुलिस कर्मचारियों की मौत हो गई। फरार टैंकर चालक को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि टैंकर गलत दिशा से तेज गति में आ रहा था, जबकि, पुलिस कर्मचारी बाइक पर क्षेत्र की गश्त कर रहे थे। मृतकों की पहचान हरि सिंह तथा जसमेर सिंह के तौर पर हुई। विभाग ने इस हादसे पर गहरा अफसोस जताया तथा चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का परिवार को भरोसा दिलाया। दोनों के परिवार में मातम का माहौल हैं। शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए गए।
पुलिस जानकारी के अनुसार, डेराबस्सी के राष्ट्रीय राजमार्ग में बाइक सवार पुलिस कर्मचारी काफी धीमी गति से गश्त कर रहे थे। बिल्कुल सही दिशा में जा रहे थे। गलत दिशा से तेज रफ्तार टैंकर चालक ने सरकारी बाइक को टक्कर मार दी। ऊपर से दोनों को बुरी तरह से कुचल दिया गया। मौके से टैंकर चालक चंडीगढ़ की ओर फरार हो गया। पुलिस ने चंडीगढ़ पुलिस को टैंकर बारे सूचित किया। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी में इस बात के बारे पता चला है कि टैंकर चालक पीछे से कार को टक्कर मार कर आया था। इसी वजह से उसने राष्ट्रीय राजमार्ग के गलत दिशा में अपना टैंकर घुसा दिया। जिस वजह से बड़ा हादसा हुआ। पुलिस ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई तथा उन्हें भरोसा दिया कि अपराधी के खिलाफ सख्त से सख्त धारा लगाकर , उन्हें (पीड़ित परिवार) को इंसाफ दिलाया जाएगा।