….नहीं थम रहा कनाडा में सिखों की हत्या का मामला…..ताबड़तोड़ गोलियों से भूना, खून से लथपथ मिला शव.. एक माह में चौथी हत्या,पुलिस-सरकार खामोश।

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।

देश-विदेश में बहादुरी एवं जांबाजी की मिसाल कायम करने वाली सिख कौम के साथ विदेश की धरती में अच्छा नहीं हो रहा हैं। खासकर, कनाडा में सिखों के साथ कुछ दिनों से अत्याचार कर, उनकी बेरहमी से हत्या की जा रही हैं। इस बार एडमंटन शहर के रहने वाले 24 वर्षीय सिख युवक सनराज को गोलियों से भून डाला गया। वारदात को अंजाम देने वाला स्थानीय शख्स बताया जा रहा हैं। प्राथमिक जांच में हत्या का पहलू घृणा अपराध से जोड़ा जा रहा है, जबकि, स्थानीय प्रशासन से लेकर पुलिस ने बात की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की। एक माह में यह चौथी हत्या की वारदात हैं। स्थानीय पुलिस से लेकर कनाडा सरकार, इन सभी मामलों पर खामोश है, उसकी कार्यप्रणाली पर अब सवाल उठने लग पड़े। फिलहाल, शव को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को लेते हुए हर पहलू पर जांच-पड़ताल आरंभ कर दी। एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। सीसीटीवी की मदद से हत्यारे तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा हैं। 

एक दिन पहले कनाडा के शहर एडमंटन का रहने वाला 24 वर्षीय सिख युवक किसी काम के सिलसिले से बाहर गया था। वह बिल्कुल अकेला था। रात का काफी अंधेरा था। कोई , उसका पीछा कर रहा था। उसने अपनी पिस्टल से सनराज सिंह ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। खून से लथपथ युवक घनी सर्दी में काफी समय तक बीच सड़क में तड़पता रहा। इलाका काफी सुनसान होने की वजह से वारदात के बारे काफी समय उपरांत पता लगा। स्थानीय शख्स ने इस बारे पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सनराज को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बारे पुलिस ने परिवार को इतलाह कर दी। 

वारदात स्थल की कुछ दूरी पर स्थित लगे सीसीटीवी कैमरा की पुलिस छानबीन गहनता से की। कैमरा में एक संदिग्ध कैद हो चुका हैं। जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध का चेहरा साफ तो नहीं दिखाई दे रहा हैं। विशेषज्ञों की मदद से पहचान की जा रही हैं। स्थानीय पुलिस ने दावा किया कि जल्द कथित अपराधी को पकड़ लिया जाएगा। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। 

भारतवंशी असुरक्षित

एक माह के भीतर कनाडा में चार लोगों की हत्या कर दी गई। उससे साफ प्रतीत होता है कि भारतवंशी कनाडा के माहौल में असुरक्षित हैं। उन्हें एक-एक करके गोली का निशाना बनाया जा रहा हैं। यह एक प्रकार से बड़ी चिंता का विषय हैं। हैरान करने वाली बात है कि अभी तक स्थानीय पुलिस किसी हत्या को ठीक ढंग से सुलझा नहीं पाई। दावा , इस बात का भी किया जा रहा है कि इन हत्याओं के पीछे घृणा का अपराध भी माना जा रहा है, लेकिन, इस पर अभी तक कनाडा पुलिस ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की। उधर, पीड़ित परिवार भारतीय दूतावास से इन हत्या के पीछे की कहानी का पर्दाफाश चाहते है। 

100% LikesVS
0% Dislikes