निर्दलीय चुनाव लड़ने पर कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा का बड़ा बयान……दिल से मन नहीं करता ….पर समर्थकों का जोर है कि बाजवा साहब बटाला से लड़े चुनाव……इतने साल पार्टी की कि सेवा

कैप्शन-कांग्रेस प्रत्याशी तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा।

नितिन धवन.बटाला/चंडीगढ़।

पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह ने एसएनई न्यूज़ के साथ खास बातचीत दौरान बड़ा बयान देते कहा कि दिल से मन नहीं करता है कि वह बटाला विधानसभा हलका से निर्दलीय चुनाव लड़े। पर क्या करुं, समर्थकों का जोर पड़ रहा है कि बाजवा साहब चुनाव लड़े।  इतने साल हो गए है कि कांग्रेस पार्टी की सेवा कर रहा हूं। अगर पंजाब में कांग्रेस के कुछ अन्य नेताओं को एक परिवार में दो को टिकट मिल सकती है, तो मुझे देने में क्यों दिक्कत आ रही है। 

विधानसभा हलका बटाला में विकास किया। लोगों का प्यार मेरे साथ है। इतना ही नहीं, स्थानीय वर्कर तथा आम जनता मेरे साथ है। सभी मुझे विवश कर रहे है कि बाजवा साहब, अगर पार्टी आपको टिकट नहीं देती है तो कोई बात नहीं है। आप निर्दलीय रूप से चुनाव लड़े। हम सब आपके साथ है। आपको भरोसा देते है कि जीत आपकी पूर्ण रूप से सुनिश्चित होगी। 

उल्लेखनीय है कि विधानसभा हलका बटाला सीट पंजाब में सबसे हॉट सीट मानी गई है। इस बार मुकाबला बहुकोणीय है। कांग्रेस की तरफ से पूर्व मंत्री अश्विनी सेखड़ी को टिकट दिया गया। जबकि, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा हाईकमान से दो सीट मांग रहे थे। कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें परंपरागत सीट फतेहगढ़ चूड़ियां से टिकट दी है। वहां पर बाजवा अपने बेटे तथा बटाला से खुद चुनाव लड़ना चाहते है। 

बातचीत में उन्होंने, इस बात का भी संकेत दिया कि पार्टी हाईकमान , इस सीट पर किसी हिंदू चेहरे को चुनाव मैदान में उतारना चाहती थी। पगड़ी दार को नहीं। उनका इशारा अपनी तरफ था। अब देखना काफी दिलचस्प होगा कि कांग्रेस इस विवाद को कैसे समाप्त कर पाती है। क्योंकि, अगर बाजवा निर्दलीय चुनाव लड़ते है तो इसका नुकसान कांग्रेस को होगा।  

100% LikesVS
0% Dislikes