नेपाल सरहद पार कर पाकिस्तान जाने की फिराक में था शूटर दीपक मुंडी, केंद्रीय एजेंसियों की मदद से दबोचा

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़। 

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्वू मूसे वाला का अहम हत्यारा शूटर दीपक मुंडी आखिरकार केंद्रीय एजेंसियों की मदद से दबोच ही लिया गया। दावा किया जा रहा है कि मुंडी समेत अन्य 2 साथियों  कपिल पंडित, राजिंदर जोकर को भी पकड़ा गया है। सभी कथित अपराधियों की गिरफ्तारी पश्चिमी-बंगाल के नेपाल सरहद के पास हुई। 

प्राथमिक जांच में इस बात का बड़ा खुलासा हुआ है कि दीपक मुंडी अपने साथियों सहित नेपाल जाने लगा था। वहां से पाकिस्तान भागने की फिराक में था। सूत्रों से इस बात का भी पता चला है कि मुंडी पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर एवं आतंकी रिंदा के संपर्क में था। फिलहाल, इस बात की अभी तक पंजाब पुलिस तथा अन्य अधिकारियों ने कोई अधिकारिक पुष्टि तो नहीं की। बताया जा रहा है कि इनके कब्जे से कुछ संदिग्ध सामग्री भी हासिल हुई। 

पंजाब पुलिस के निदेशक आईपीएस गौरव यादव ने सभी कथित अपराधियों पकड़े जाने की एक प्रेस रिलीज में कर दी हैं। उनके मुताबिक, मुंडी लंबे समय से फरार चल रहा था। विभाग की खुफिया एजेंसी , उसकी लोकेशन पर पैनी नजर रख रही थी। उन्हें जानकारी हासिल हुई थी कि मुंडी पश्चिमी बंगाल में छिपा है तथा वह कभी भी नेपाल फरार हो सकता हैं। इस बारे केंद्रीय एजेंसियों के साथ संपर्क किया गया। 

आगे की जानकारी देते डीजीपी ने बताया की कि उन्हें शाम को पता चला की कि मुंडी को दो अन्य साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया गया। पंजाब पुलिस की टीम जल्द ही कथित अपराधियों को पंजाब लेकर आ रही हैं। पूछताछ में बड़ा खुलासा हो सकता हैं। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को गोलियां मारकर कत्ल करने वाला छठा शूटर दीपक मुंडी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के सपोर्ट से उसे अरेस्ट किया। दीपक मुंडी के साथ उसके दो साथियों कपिल पंडित, राजिंदर जोकर को भी पकड़ा गया है। इन सभी को वेस्ट बंगाल-नेपाल बॉर्डर से पकड़ा गया।

पकड़े गए अन्य दो यह रोल निभाया

डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने कहा कि दीपक मुंडी भी बोलेरो मॉड्यूल का शूटर था। वहीं, कपिल पंडित और राजिंदर जोकर ने छुपने और हथियार मुहैया कराने में मदद की थी।


2 एनकाउंटर में मारे जा चुके
मूसेवाला का कत्ल 6 शूटर ने किया था। जो कोरोला और बोलेरो मॉड्यूल में आए थे। इनमें से बोलेरो मॉड्यूल के लीडर शूटर प्रियवर्त फौजी, अंकित सेरसा, कशिश उर्फ कुलदीप के बाद पुलिस ने दीपक मुंडी को भी पकड़ लिया। वहीं कोरोला मॉड्यूल के शूटर जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू को पंजाब पुलिस ने अमृतसर के अटारी के पास भकना गांव में एनकाउंटर में मार गिराया था।
लॉरेंस का भाई और भांजा भी हिरासत में
मूसेवाला के कत्ल की साजिश लॉरेंस गैंग ने रची। जिसे कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने अंजाम दिया। गोल्डी के साथ लॉरेंस के भाई अनमोल और भांजे सचिन थापन भी एक्टिव रहा। सचिन थापन को अजरबैजान और अनमोल को कीनिया में हिरासत में लिया जा चुका है। इन दोनों को भी भारत लाने की तैयारी चल रही है।


पहली चार्जशीट पेश कर चुकी पुलिस
मूसेवाला का 29 मई को मानसा के गांव जवाहरके में कत्ल कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने 24 कातिलों के खिलाफ मानसा कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी है। इसमें एनकाउंटर में मारे शूटर मन्नू और रूपा का भी ब्यौरा है। इसमें विदेश बैठे गैंगस्टरों में अब गोल्डी बराड़ और लिपिन नेहरा शामिल है। वहीं इस चार्जशीट में 166 गवाह बनाए गए हैं। मुंडी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जल्द सप्लीमेंट्री चालान पेश करेगी।

100% LikesVS
0% Dislikes