”पंजाबियों के लिए ”सौभाग्य” की बात—- इंग्लैंड में लगा ‘सारागढ़ी युद्ध’ में शहीद हुए हवलदार ‘ईशर सिंह’ का कांस्य से बना नौ फुट लंबा बुत

बुत को मूर्तिकार ल्यूक पेरी ने तैयार किया एक साल की कड़ी मेहनत से…..दूर-दूर से पहुंचे लोगों में उत्साह
सीएम कैप्टन बोले—-यह हम सब के लिए गर्व की बात, शहीदों के आश्रित सम्मानित

एसएनई न्यूज़.चंडीगढ़।

दुनिया का सबसे महान युद्ध में शहीद हुए हवलदार ईशर सिंह का कांस्य से बना नौ फुट लंबा बुत इंग्लैंड में लगाया गया है। इस बात की जानकारी  सारागढ़ी फाउंडेशन की ओर से न्योता मिलने पर इंग्लैंड समारोह में शामिल होने गए फिरोजपुर से गुरभेज सिंह टिब्बी ने दी है। उन्होंने  बताया की कि गुरु नानक सिख गुरुद्वारा वेडनस फील्ड व वाल्वर हैम्टन काउंसिल (इंग्लैंड) की ओर से सारागढ़ी युद्ध में शहीद हुए हवलदार ईशर सिंह का बुत लगाया गया है। इस बुत को मूर्तिकार ल्यूक पेरी ने तैयार किया है और इसे बहुत से लोग दूर-दूर से देखने पहुंचे हैं।


वहीं फिरोजपुर में ऐतिहासिक सारागढ़ी गुरुद्वारा परिसर में सारागढ़ी युद्ध की 124 वीं वर्षगांठ पर एक समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर युद्ध में शहीद 22 सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वर्चुअल ढंग से नतमस्तक होकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने समाना चोटी के नजदीक तैनात 36 सिख बटालियन के 22 महान सैनिकों को याद किया। जिन्होंने 12 सितंबर, 1897 को 10 हजार अफगानों द्वारा किए गए हमले के बाद हुए घमासान युद्ध में अपने प्राणों की आहुति दी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व की बात है कि वॉल्वरहैम्प्टन (यूके) में हवलदार ईशर सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा है। समारोह में पहुंचे शहीदों के आश्रितों को खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी और विधायक परमिंदर सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

50% LikesVS
50% Dislikes