पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड—-बड़ा खुलासा…शार्प शूटर संतोष जाधव अपने साथी नवनाथ सूर्यवंशी सहित  गुजरात के कच्छ से गिरफ्तार

गौर से देखिए सिद्वू मूसेवाला के कातिलों की तस्वीरें।

दोनों को 20 जून तक पुलिस रिमांड पर..2022 में दर्ज पुणे के एक मर्डर केस में पकड़ा…सिद्वू मर्डर केस है लिंक या नहीं करेगी पुलिस पूछताछ

वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा.नितिन धवन.चंडीगढ़।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में महाराष्ट्र के पुणे का शार्प शूटर संतोष जाधव गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे गुजरात के कच्छ से साथी नवनाथ सूर्यवंशी के साथ पकड़ा गया। पुणे पुलिस की टीम को यह कामयाबी मिली। दोनों को 20 जून तक रिमांड पर लिया गया है।
संतोष जाधव कुख्यात गैंगस्टर अरुण गवली गैंग का गुर्गा है। संतोष जाधव और नवनाथ सूर्यवंशी को दिल्ली पुलिस ने मूसेवाला की किलिंग में शामिल बताया था। जिसके बाद दोनों की तलाश की जा रही थी। फिलहाल उसे 2022 में दर्ज पुणे के एक मर्डर केस में पकड़ा गया है।
महाराष्ट्र के एडजीपी लॉ एंड ऑर्डर कुलवंत कुमार सारंगल ने कहा कि गैंगस्टर लॉरेंस गैंग से इन दोनों के लिंक के बारे में जांच की जा रही है। इनका मर्डर से लिंक है या नहीं, इसकी भी हम जांच करेंगे।
संतोष जाधव और नवनाथ सूर्यवंशी से पूछताछ के लिए पंजाब पुलिस की टीम पुणे रवाना हो रही है। पंजाब पुलिस की एक टीम पहले ही वहां सौरव महाकाल से पूछताछ के लिए पहुंची हुई है।


मीडिया में आई इंफॉर्मेशन के बाद की तलाश
महाराष्ट्र  के एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर कुलवंत कुमार सारंगल ने बताया कि कुछ दिन पहले मीडिया में इंफॉर्मेशन आई थी। जिसमें कहा गया कि मूसेवाला की हत्या में महाराष्ट्र के कुछ लोग इन्वॉल्व हैं। उसके आधार पर हमने संतोष जाधव और सौरव महाकाल के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। इसमें पता चला कि संतोष जाधव मकोका के केस में फरार है। हम उसकी पहले से तलाश कर रहे थे।


गुजरात से पकड़े, दिल्ली और राजस्थान भी भेजी थी टीमें
सिद्धेष हीरामन कांबले उर्फ सौरव महाकाल के बारे में हमें कुछ ज्यादा पता नहीं था। करीब ८ घंटे में हमने उसकी सूचना जुटाई। उसे पकड़कर पुलिस रिमांड लिया। उससे पूछताछ के बाद मिली सूचना के आधार पर हमने ३ टीमें बनाईं। एक टीम गुजरात भेजी गई थी। 8 दिन से टीम गुजरात में रही। राजस्थान और दिल्ली में भी टीम गई। इसके बाद हमें संतोष जाधव और नवनाथ सूर्यवंशी गुजरात में मिल गए। दोनों को मुंबई लाकर पुलिस रिमांड लिया गया है।


महाकाल से पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस ने किया था दावा
पुणे पुलिस ने पहले पुणे से शार्प शूटर सिद्धेष हीरामन कांबले उर्फ सौरव महाकाल को पकड़ा था। उसे भी मूसेवाला की हत्या में शामिल बताया गया। हालांकि, उससे पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस ने कहा कि वह हत्या में शामिल नहीं है। उसने शूटर जरूर उपलब्ध कराए।


8 संदिग्ध शार्प शूटर्स में से 3 पकड़े गए
इस मामले में पुलिस ने 8 संदिग्ध शार्प शूटर्स की लिस्ट जारी की थी। जिनमें से पुणे का सौरव महाकाल, संतोष जाधव और बठिंडा का हरकमल रानू शामिल है। हरकमल रानू को पंजाब पुलिस नशेड़ी बताकर मूसेवाला की हत्या में शामिल होने से इनकार कर चुकी है। वहीं सौरव महाकाल के हत्या में शामिल होने से दिल्ली पुलिस इनकार कर चुकी है।

50% LikesVS
50% Dislikes