एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।
पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू मंगलवार को विजिलेंस के कार्यालय पहुंचे। उनके साथ निकटतम साथी थे। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री विजिलेंस के समक्ष तीसरी बार पेश हुए। सूत्रों से पता चला है कि पूछताछ शाम तक चल सकती हैं। उनके समक्ष विजिलेंस ने सवालों का एक ब्यौरा रख दिया हैं। उसमें उनकी संपत्ति तथा आय से संबंधित सवाल पूछे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री पर आरोप है कि उन्होंने अवैध खनन से काफी पैसा कमाया। जिसके एक-एक साक्ष्य विजिलेंस के पास हैं।
विजिलेंस अधिकारी सूत्रों से पता चला है कि सुबह करीब 10 बजे के उपरांत पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू विजिलेंस कार्यालय पहुंचे। उनके साथ कुछ करीबी भी थे, जिन्हें भीतर जाने की कोई अनुमति नहीं दी गई। जांच-टीम ने लगभग 50 के करीब सवाल सामने रख दिए। सवाल आय तथा संपत्ति के साथ जुड़े थे। उन पर अवैध खनन से हुई आय का ब्यौरा मांगा गया। जानकारी मिल रही है कि पूर्व मंत्री के पास सवाल का जवाब देने में कई प्रकार की हिचकिचाहट में देखा गया। उत्तर देने के दौरान, उनके बेचैनी के पसीने भी छूटे।
उल्लेखनीय है कि मान सरकार ने पूर्व में ही स्पष्ट कर दिया है कि किसी मंत्री या फिर अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार में संलिप्तता को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके खिलाफ पूर्व में ही कानून के मुताबिक, कड़ी कार्रवाई का संदेश दे चुके हैं। अब यह देखना होगा कि पूर्व मंत्री सिद्धू के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो पाती है या फिर वह सही निकल पाते हैं।