पंजाब भाजपा के अगले अध्यक्ष में मनप्रीत बादल का नाम सबसे ऊपर…..शेष है 6 चेहरे

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

अगले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने पंजाब में अब से तैयारियां आरंभ कर दी है। वह किसी प्रकार का जोखिम नहीं लेना चाहती है, इसलिए , भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष की खाली पड़ी कुर्सी के लिए एक नेता को उस पर बैठाने के लिए सोच रही है। बताया जा रहा है कि अध्यक्ष की दौड़ में सबसे ऊपर नाम मनप्रीत सिंह बादल का चल रहा है। इसके अलवा केवल ढिल्लों, गुरमीत सिंह सोढ़ी, अनिवाश राय, सुभाष शर्मा का नाम भी इस दौड़ में शामिल है। लेकिन, पार्टी इस बार सिख चेहरे पर पंजाब अध्यक्ष की कमान सौंपने का मन बनाकर बैठी है। इसके लिए मनप्रीत सिंह बादल का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। चर्चा, इस बात की भी चल रही है कि बादल को 2 केंद्रीय नेता तथा पंजाब भाजपा में कई दिग्गजों का साथ मिल रहा है। ऐसे में उनका अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। 

दरअसल, पिछले वर्ष सुनील जाखड़ ने पंजाब भाजपा का अध्यश्र पद चुपचाप छोड़ दिया था। नाराज़गी के पीछे केंद्र में रवनीत सिंह बिट्टू को उनसे पूछे बिना ही केंद्रीय मंत्री बनाने को लेकर था। क्योंकि, उनका मानना था कि बिट्टू इस पद के बिल्कुल लायक नहीं है। उसके बाद उन्होंने पार्टी गतिविधियों से दूरी बनानी शुरु कर दी। एक समय तो उन्होंने भाजपा के किसी बड़े नेता का फोन भी सुनना बंद कर दिया। आखिरकार, उन्होंने पार्टी को अपने अध्यक्ष पद का इस्तीफा सौंप दिया। काफी सोच विचार के उपरांत भाजपा हाईकमान ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया। ऐसा नहीं है कि जाखड़ पार्टी के लिए कुछ खास नहीं कर रहे थे, बल्कि, पार्टी उनके कार्य से काफी खुश थी। जाखड़ की बदौलत 2024 लोकसभा चुनाव में अकेले के दम पर पार्टी ने वोट में इजाफा किया। हालांकि, पार्टी के कई प्रत्याशी बहुत कम अंतर से हारे थे।

अब पार्टी यह चाहती है कि अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा कुछ अलग ही कमाल कर दिखाए। इसके लिए पार्टी ने नव वर्ष के आरंभिक समय में गतिविधियों को तेज करने के प्रयास शुरु कर दिए। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की कमान के लिए कुछ नेताओं की सूची पर विचार कर रही है। लेकिन, इस सूची में अभी पहले नंबर पर मनप्रीत सिंह बादल का नाम चल रहा है। मनप्रीत का मालवा क्षेत्र में काफी मजबूत पकड़ है। आखिरकार, वे बादल परिवार से आते है। मतदाताओं का आज भी उनके साथ गहरा लगाव है। 

100% LikesVS
0% Dislikes