पंजाब:- भारत-पाकिस्तान से आई चिंता से जुड़ी बड़ी खबर…. सीमा सुरक्षा बल का जवान धुंध की वजह से पाकिस्तान सीमा पहुंचा..पाक रेंजर्स ने लिया हिरासत, पूछताछ जारी

वरिष्ठ पत्रकार अमित मरवाहा.विजय शर्मा/चंडीगढ़।

सीमांत क्षेत्र भारत-पाकिस्तान से एक भारतीय जवान धुंध की वजह से पाकिस्तान सरहद में घुस गया। पता चलने पर पाक रेंजर्स ने , उसे हिरासत में ले लिया। घटनाक्रम, एक दिन पहले यानी बुधवार की सुबह का बताया जा रहा हैं। फिरोजपुर के अबोहर सेक्टर की बीएसएफ बटालियन 66 का जवान बताया गया। फिलहाल, पाक रेंजर्स ने इस बात की पुष्टि कर दी कि जवान उनकी हिरासत में हैं। भारत वापस लाने के लिए सीमा सुरक्षा बल के उच्च अधिकारियों एवं पाक रेंजर्स में बातचीत का सिलसिला आरंभ हो चुका हैं। अभी तक वापस जवान को पाक ने नहीं लौटाया हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व भी भारतीय जवान धुंध की वजह से पाकिस्तान सीमा में पहुंच गया था। कई दौर की बातचीत उपरांत, उसे पाक रेंजर्स ने भारत लौटा दिया।

इन दिनों उत्तर भारत में ठंड के साथ-साथ सुबह घनी धुंध का प्रकोप कहर ढहा रहा हैं। इस वजह से आगे कुछ नहीं दिखाई देने से जवान गश्त देते समय कई बार पाकिस्तान की सरहद में पहुंच जाते हैं। एक हफ्ते में दो जवान पाकिस्तान की सीमा घुस जाने की खबर सामने आई। पिछली बार पाकिस्तान रेंजर्स ने भारतीय जवान को वापस लौटा दिया था, जबकि, इस बार पाकिस्तान रेंजर्स कई प्रकार के नखरे कर रहे हैं। इधर, सीमा सुरक्षा बल के उच्च अधिकारियों ने इस मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए पाक रेंजर्स के बड़े अधिकारियों से बातचीत आरंभ कर दी हैं। संकेत , इस बात के मिल रहे है कि जवान को जल्द ही वापस भारतीय सीमा सुरक्षा बल के हवाले किया जा सकता हैं।

सुबह का था समय जब जवान पहुंच पाकिस्तानी क्षेत्र

मालूम हुआ है कि बुधवार की सुबह 6-7 बजे के करीब घना कोहरा था। आमने-सामने कुछ नहीं दिखाई दे रहा था। गश्त करते समय वह गलती से पाकिस्तान सीमा में घुस गया। पाक सीमा पर स्थित पाक रेंजर्स ने भारतीय जवान को देखा तो उसे अपनी हिरासत में ले लिया। सूत्रों से पता चला है कि जवान से पाक रेंजर्स तथा आईएसआई पूछताछ कर रही हैं। इधर, मामला भारतीय सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों के संज्ञान में आ चुका हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए जवान को भारत वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास आरंभ हो चुके हैं। 

लगभग साढ़े चार सौ किलोमीटर तक पंजाब में भारत-पाक सीमा  

जानकारी के मुताबिक, पंजाब के भारत-पाक सीमा का क्षेत्र लगभग साढ़े चार किलोमीटर पड़ता हैं। अहम जानकारी यह भी है कि भारतीय सीमा से पार लगभग 500 मीटर दायरा भी भारतीय क्षेत्र के अधीन हैं। आगे पार कुछ हिस्सा अंतरराष्ट्रीय सीमा का माना जाता हैं। सीमा पर भारतीय सीमा सुरक्षा बल चौबीस घंटा तैनात रहती हैं। विभिन्न टुकड़ियां बारी-बारी सरहद पर गश्त देती हैं। क्योंकि, पाकिस्तान इन रास्तों के माध्यम से भारत के विरुद्ध नशा तथा हथियारों की तस्करी को अंजाम देता हैं। प्रत्येक समय, इन वारदातों को अंजाम देने में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (आईएसआई) का हाथ होना पाया गया। लेकिन, सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने इनके नापाक इरादों के हमेशा ही अपनी जांबाजी से पस्त किया। 

100% LikesVS
0% Dislikes