पंजाब रोडवेज का चक्का जाम, कहां-कहा आई लोगों को दिक्कत, कर्मचारियों की क्या है प्रमुख मांग, पढ़े……..?

हड़ताल दौरान खड़ी पंजाब रोडवेज तरनतारन डिपो की बस (फाईल फोटो)

नितिन धवन.चंडीगढ़।

लंबे समय पंजाब रोडवेज के अस्थायी कर्मचारियों की मांगें लंबित होने की वजह से सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। सोमवार को पंजाब रोडवेज अस्थायी कर्मचारियों ने पूरे के पनबस में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों ने अपना कामकाज ठप्प कर पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने के साथ बसों का चक्का जाम रखा। लगभग दो हजार से ऊपर सरकारी बसें सड़कों से गायब रही। सिर्फ निजी बसें ही सड़क पर दिखाई दी। इस दौरान सरकारी बस के लिए सफर करने वाले यात्रियों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा। जबकि, निजी बस वालों की आज के दिन खूब चांदी रही। 


  सोमवार का दिन पंजाब के रोडवेज  अस्थायी कर्मचारियों का राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी। इनकी प्रमुख मांग नहीं मानने की वजह से सरकार के खिलाफ प्रदर्शनकारी कर्मचारिय़ों ने एक सुर में आवाज बुलंद की। बसों का चक्का जाम रखा। लंबे से स्थायी कर्मचारी की मांग, बर्खास्त किए अस्थायी कर्मचारियों को नौकरी पर तत्काल वापिस लेना, पगार में बढ़ोत्तरी जैसे मांगों को लेकर अपने बैनर तले सरकार के खिलाफ मोर्चा लगाया। इस दौरान सरकार का पुतला भी जलाया गया। 


  प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की मांग थी कि सरकार ने हमेशा ही उनकी जायज मांग को दरकिनार किया। सिर्फ झूठे आश्वासन के लिए अलावा कुछ हासिल नहीं हुआ। इतने साल से सरकार के अधीन अस्थायी कर्मचारी के तौर पर नौकरी कर रहे है। प्रतिमाह मिलने वाली तनख्वाह इतनी कम है कि उससे घर का गुजारा कर पाना काफी मुश्किल हो चुका है। पेट भरने के लिए कई जगह ऋण लिया गया। जिसकी किश्तों में उनकी प्रतिमाह की सैलरी चली जाती है। 


   अस्थायी कर्मचारियों ने राज्य सरकार को चेतावनी देते कहा कि अगर जायज मांग पर जल्द ही विचार नहीं किया गया तो संघर्ष ओर कड़ा किया जाएगा।  

50% LikesVS
50% Dislikes