पूर्व एडीजीपी के फार्म हाउस पहुंची विजिलेंस टीम…… 5 घंटा चली रेड, टीम ने खंगाला एक-एक पहलू…..साथ ले गई कुछ दस्तावेज….आय से अधिक संपत्ति से जुड़ रहा मामला

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।

बुधवार को पंजाब के पूर्व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी ग्रामीण) राकेश चंद्रा के यहां सतर्कता ब्यूरो (विजिलेंस) ने दबिश दी। दर्जनभर टीम के सदस्य थे। दबिश नयागांव स्थित गांव काने का बाड़ा में बने फार्म हाउस पर हुई। बताया जा रहा है कि दबिश विजिलेंस की टेक्निकल टीम ने दी । सुबह 9 बजे टीम पहुंची। दोपहर 2 बजे तक फार्म हाउस की जांच चलती रही। सूत्रों का कहना है कि विजिलेंस ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच शुरू की है। विजिलेंस की टीम के साथ लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारी रमन गोयल भी मौके पर थे। बताया जा रहा है कि विजिलेंस टीम उनके फार्म हाउस की पैमाइश कर रही है।बता दें कि ये फार्म हाउस 3 एकड़ में बना हुआ है।

शिकायत के आधार पर की गई दबिशसेवानिवृत्त (एडीजीपी) राकेश चंद्रा ने जानकारी देते कहा कि विजिलेंस ने उनके खिलाफ किसी द्वारा दी गई शिकायत के आधार की। लेकिन, विभाग के किसी भी अधिकारी ने इस बात की कोई पुष्टि नहीं की। उधर, पूर्व पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके पास सभी दस्तावेज हैं, जो उन्होंने विजिलेंस को मौके पर मुहैया कराए गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस टीम शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी में राकेश चंद्रा द्वारा बनाए गए रिसोर्ट-कम-फार्म हाउस की नपाई के लिए पहुंची है, जिससे फार्म हाउस की लागत मूल्य का अंदाजा लगाया जा रहा है।

100% LikesVS
0% Dislikes