पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां के भतीजे दलजीत सिंह गिरफ्तार

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।

राज्य के वन घोटाले में विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां के भतीजे दलजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दलजीत को चंडीगढ़ के सेक्टर-37 से गिरफ्तार किया गया। हालांकि, विजिलेंस ने अभी इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं की है। वहीं, गिलजियां पर भी विजिलेंस की गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। गिलजियां पिछली कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के मंत्रिमंडल में वन मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत मांगी थी, लेकिन याचिका खारिज हो गई।


मोहाली में दर्ज हुआ केस, दलजीत देखता था काम
पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां के खिलाफ मोहाली में केस दर्ज है। गिलजियां को जेल में बंद पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के साथ नामजद किया गया था। इसी केस में दलजीत सिंह को भी आरोपी बनाया गया है। विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक संगत सिंह गिलजियां का सारा काम दलजीत सिंह गिलजियां ही देखता था। विजिलेंस को शक है कि गिलजियां के कमीशन वाले काम दलजीत ही देखता था।


लगभग 4 माह रहे मंत्री 

पंजाब में पिछली कांग्रेस सरकार में कैप्टन अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में साधु सिंह धर्मसोत वन मंत्री थे। इसके बाद कैप्टन को हटाया गया तो धर्मसोत की भी छुट्टी हो गई। उनकी जगह संगत गिलजियां को वन मंत्री बनाया गया। वह करीब सवा 3 माह तक पंजाब के वन मंत्री रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes