पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे को मिली जमानत….जेल प्रशासन ने कर दिया रिहा

PUNJAB - 2

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी शमशेर सिंह को अदालत से जमानत मिल चुकी हैं। उसे चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल प्रशासन ने रिहा कर दिया। अदालत ने शमशेर सिंह की जमानत अर्जी को मंजूर किया था।

इन-इन को मिल चुकी जमानत इस हत्याकांड में शामिल 2 अन्य दोषियों में लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा और गुरमीत सिंह को बीते 10 मई और दो जून को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर जेल प्रशासन ने जमानत पर रिहा किया था।

सीबीआई की अदालत ने सुनाई उम्रकैद

सीबीआई की विशेष अदालत ने अगस्त 2007 में पटियाला निवासी शमशेर सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। वहीं मामले में अन्य दोषियों को भी सजा हुई थी।

आत्मसमर्पण भी करना पड़ सकता


शमशेर सिंह की समय से पूर्व रिहाई का मामला अभी लंबित है। वहीं अदालत ने स्पष्ट किया है कि अगर शमशेर की समयपूर्व रिहाई की मांग संबंधित अथॉरिटी खारिज कर देती है तो उसे आत्मसमर्पण करना होगा।

100% LikesVS
0% Dislikes