बड़ा खुलासा—पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के लिए 6 नहीं बल्कि 9 शार्प शूटर्स तैयार किए गए थे

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के लिए 6 नहीं बल्कि 9 शार्प शूटर्स तैयार किए गए थे। इनमें मनदीप सिंह उर्फ तूफान बटाला, मनप्रीत सिंह उर्फ मनी रईया और एक और शूटर शामिल था। यह तीनों मूसेवाला की रेकी में भी शामिल थे। 29 मई को मूसेवाला के कत्ल से पहले उन्हें कत्ल के कोरोला मॉड्यूल में शामिल किया गया था। गोल्डी ने उन्हें कहा था कि वह मूसेवाला के कत्ल के लिए जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू के साथ जाएंगे।


इसके बाद अचानक कत्ल से एक दिन पहले 28 मई को गोल्डी बराड़ ने इन्हें कहा कि वह अलग गाड़ी में वहां जाएं। वह जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू को कवर दें। उनके लिए अलग गाड़ी खड़ी की गई थी। हालांकि अचानक गोल्डी ने तीनों को वहां से इलाका खाली करने को कहा। माना जा रहा है कि मूसेवाला के साथ सिक्योरिटी न होने की वजह से और शूटर्स को इस हत्याकांड में शामिल नहीं किया गया। दिल्ली पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है। जिसके बारे में पंजाब पुलिस को भी इनपुट भेजा गया है।


3 शार्प शूटर गिरफ्तार, 2 का एनकाउंटर, एक फरार
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में अब तक 6 शार्प शूटर का चेहरा बेनकाब हो चुका है। इनमें प्रियव्रत फौजी, अंकित सेरसा और कशिश को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल गिरफ्तार कर चुकी है। जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू को अमृतसर में एनकाउंटर में मार दिया। छठा शार्प शूटर दीपक मुंडी अभी फरार है।

50% LikesVS
50% Dislikes