बड़ी खबर—कोरोना से सिमरनजीत सिंह मान की बिगड़ी हालत, पटियाला के महिंद्रा में रेफर. …सीएम ने परिवार से फोन पर बात कर हर संभव मदद का दिया भरोसा

स्टेट ब्यूरो. एसएनई न्यूज़.चंडीगढ़।

संगरूर से नए चुने सांसद सिमरनजीत सिंह मान की तबियत बिगड़ गई है। 77 वर्षीय मान की हालत देखते हुए उन्हें होम आइसोलेशन से पटियाला स्थित राजिंदरा अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया। वह कल कोरोना पॉजिटिव मिले थे। हालांकि मान के परिवार और डॉक्टरों का कहना है कि उनकी स्थिति बेहतर है। वहीं ष्टरू भगवंत मान ने भी मान की सेहत जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हुए इलाज में हर संभव मदद का भरोसा दिया।


मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उन्हें जैसे ही सिमरनजीत मान के कोविड पॉजिटिव होने की सूचना मिली। इसके बाद उन्होंने परिवार से बात की। उन्हें पूरी मेडिकल मदद का भरोसा दिया। उन्होंने मान के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। बताया जा रहा है कि सिमरनजीत सिंह मान के गले में इन्फेक्शन हो रही थी। जिसके बाद उनकी कोविड जांच की गई तो वह पॉजिटिव निकले। इसके बाद डॉक्टरों ने पहले उन्हें होम आइसोलेशन में रखा। 26 जून को जब वह सांसद चुनाव जीते तो विजयी जुलूस निकालते वक्त उनकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद वह जुलूस अधूरा छोड़ घर चले गए थे।


सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को हराया
सिमरनजीत मान पिछले लंबे समय से चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि वह कभी मुकाबले में तक नहीं रहे। पिछले विस चुनाव में जरूर उन्हें अमरगढ़ सीट पर अच्छे वोट मिले। इसके बाद उन्होंने संगरूर से लोकसभा चुनाव लड़ा। यहां उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमेल सिंह को हरा दिया। संगरूर सीट पहले ष्टरू भगवंत मान के पास थी। वह २ बार सांसद रहे। इस बार सीएम बनने के लिए उन्होंने सीट से इस्तीफा दिया था।

100% LikesVS
0% Dislikes