पंजाब पुलिस के विभाग ने ट्विटर अकाउंट में साझा की जानकारी की
एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।
पंजाब-हरियाणा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई। दोनों प्रांत को दहलाने की साजिश को नाकाम कर दिया गया। खुफिया विभाग की इनपुट पर पंजाब हरियाणा पुलिस के संयुक्त सर्च अभियान दौरान जिला करनाल से चार कथित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 3 इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी 2.5 किलोग्राम), 1 पिस्टल बरामद हुए। बताया जा रहा है कि इनके संबंध सरहद पार के आतंकियों के साथ जुड़ रहे है। पंजाब हरियाणा में बड़ी वारदात को देने की साजिश में थे। पंजाब पुलिस ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा की। फिलहाल, गिरफ्तारी के बाद सभी को आज करनाल की अदालत में पेश किया जा सकता है। रिमांड के दौरान बड़ा खुलासा हो सकती है।
सरहद पार पाकिस्तान, सीमा के साथ सटे क्षेत्र पंजाब तथा पड़ोसी प्रांत हरियाणा में अपनी नापाक साजिश को अंजाम देने की फिराक में रहता है। पिछले दिनों पंजाब तथा हरियाणा की जांबाज पुलिस ने कुछ संदिग्धों को आतंकी गतिविधियों में शामिल आतंकियों को पकड़ कर, उनसे पूछताछ दौरान आए हैरान करने वाले साक्षयों में बड़ा खुलासा किया है। इनके बारे में भी पंजाब की खुफियां विभाग के पास पर्याप्त सूचना पूरे सबूत के साथ मिली थी। इनकी जानकारी के आधार पंजाब तथा हरिय़ाणा पुलिस ने संयुक्त अभियान चला कर करनाल से चार को गिरफ्तार किया। उन्होंने देखा ये लोग एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी 2.5 किलोग्राम) को बना रहे है। बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे।