बड़ी खबर…..पीपीसीसी अध्यक्ष राजा वडिंग तथा प्रतिपक्ष नेता बाजवा का बनना लगभग तय….सोनिया गांधी की बनी सहमति

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़/दिल्ली।

पंजाब प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 में मिली बुरी पराजय के उपरांत पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का अखिल भारतीय कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया ने इस्तीफा मंगवा लिया था। चूंकि, पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति का पदभार खाली पड़ा है। इसके लिए कांग्रेस के पदस्थ सूत्रों से मिली पक्की खबर मुताबिक, पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष पर राजा वडिंग तथा प्रतिपक्ष नेता के तौर पर प्रताप सिंह बाजवा बनना लगभग तय है। बताया जा रहा है कि इस पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की सहमति बन चुकी है।

जबकि, नवजोत सिंह सिद्धू फिर से अध्यक्ष बनने की चाहत रखने के लिए पंजाब के विभिन्न जगह कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ गुपचुप तरीके से बैठक भी कर रहे है। इतना ही नहीं, बेअदबी कांड के पीड़ित परिवारों के समर्थन में धरने के लिए बैठ भी गए। लेकिन, सिद्धू का दोबारा से अध्यक्ष बनना बिल्कुल तय नहीं है।  

पंजाब विधानसभा में कांग्रेस अपनी जीत सुनिश्चित का दावा करती रही है। जबकि, चुनाव नतीजों ने कांग्रेस के दावों पर बिल्कुल ही पानी फेर दिया। पंजाब की सत्ता में आम आदमी पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने में कामयाब रही। जबकि, कांग्रेस कुछ सीट पर ही सिमट गई। हार का ठीकरा सिद्धू ने चन्नी पर फोड़ दिया तथा इस्तीफा देने तक इंकार कर दिया। भारी दबाव के बाद सिद्धू ने पत्र पर हस्ताक्षर कर अपने इस्तीफा भेज दिया। इसमें किसी प्रकार से कांग्रेस की पराजय की कोई जिम्मेदारी तक नहीं ली। फिलहाल, कांग्रेस के विधायक खैहरा ने स्पष्ट किया कि नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा अभी तक हाईकमान ने मंजूर नहीं किया।  

इस बार कांग्रेस पंजाब की राजनीति में धर्म-जाति तथा धार्मिक मुद्दे पर अपना अहम रुख नहीं अपनाना चाहती है। पता चला है कि इस बार मेरिट बेस पर दो प्रमुख सीट पर दांव खेलना चाहती है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष पर राजा वडिंग तथा प्रतिपक्ष नेता के तौर पर प्रताप सिंह बाजवा पर ही अपना दांव खेलने के पूरे मूड पर है। राजा वडिंग पूर्व युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ-साथ लगातार अपने विधानसभा हलका से लोगों का विश्वास जीत पाने में कामयाब रहे है। प्रताप सिंह बाजवा 4 बार विधायक, 1 बार लोकसभा के सांसद तथा 1 बार राज्यसभा के सांसद एवं पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष होने का भी अनुभव है।  

100% LikesVS
0% Dislikes