बड़ी खबर—-मुश्किलों में फंसे पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह……गोवा के विला की पोस्ट डालने बड़ी महंगी…. पर्यटन विभाग ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।

पूर्व भारतीय धुआंधार बल्लेबाज युवराज सिंह इन दिनों गोवा में मुश्किल में बड़ी मुश्किल में फंस चुके हैं। क्योंकि, गोवा में युवराज द्वारा अपने एक विला का व्यावसायिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया, जिस वजह गोवा पर्यटन विभाग ने उनके खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया। फिलहाल, युवराज की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ। इतना, जरूर है कि  युवराज की आने वाले दिनों में मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। क्योंकि, उन्होंने (युवराज) ने कानून के विरुद्ध जाकर नियमों की उल्लंघना की हैं। 


नोटिस में यह लिखा गया
गोवा पर्यटन विभाग के उप-निदेशक ने ‘कासा सिंह’ नामक इस विला के पते पर उन्हें (युवराज) को नोटिस जारी किया है। जिसमें कहा गया कि युवराज ने गोवा के मोरजिम में बनाए विला का होम स्टे के तौर पर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। इसके लिए गोवा में संबंधित एक्ट के तहत पंजीकरण नहीं कराई गई। युवराज को 8 दिसंबर को पेश होने को कहा गया है।


गोवा सरकार ने पूछा- क्यों न कार्रवाई की जाए
टूरिज्म ट्रेड एक्ट के तहत अपनी प्रॉपर्टी रजिस्टर्ड न करवाने पर क्रिकेटर युवराज सिंह को गोवा सरकार ने नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि क्यों न उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जाए। टूरिज्म डिपार्टमेंट के तहत प्रॉपर्टी रजिस्टर्ड न करवाने से जुड़े मामले में यह नोटिस जारी किया गया है। टूरिज्म विभाग ने उन्हें कहा है कि कथित रूप से इस रिहायशी प्रॉपर्टी को ऑनलाइन प्लेटफार्म एयरबीएनबी पर कमर्शियल उदद्देश्य के लिए दिखाया जा रहा है।


ऐसे फंसे थे युवराज
युवराज सिंह के एक ट्वीट को विभाग ने आधार बनाया है। उसमें युवराज ने कहा कि वह अपने गोवा होम में 6 लोगों को एक्सक्लूसिव स्टे करवाएंगे। इसमें आगे युवराज ने कहा था कि इस जगह पर वह अपनों के साथ ज्यादातर समय बिताते हैं और इस घर में उनकी पिच (क्रिकेट) से जुड़ी यादें हैं।

67% LikesVS
33% Dislikes