बड़ी खबर—-लॉरेंस ने कबूला… सिद्धू मूसेवाला से उनके गैंग ने प्रोटेक्शन मनी नहीं मांगी थी..विक्की मिड्‌डूखेड़ा के कत्ल का बदला लिया..कत्ल के लिए कोई तारीख तय नहीं थी… हत्या के बाद ही पता चला कि मूसेवाला को मार दिया

वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा.नितिन धवन.चंडीगढ़।

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने एक बड़ा राज उगलने शुरू कर दिए हैं। लॉरेंस ने कहा कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला से उनके गैंग ने प्रोटेक्शन मनी नहीं मांगी थी। उसकी गैंग ने मोहाली में कत्ल किए विक्की मिड्‌डूखेड़ा के कत्ल का बदला लिया है। मिड्‌डूखेड़ा उसका (लारेंस) कॉलेज का दोस्त था। लॉरेंस ने यह भी कहा कि मूसेवाला के कत्ल के लिए कोई तारीख तय नहीं थी।
उसे हत्या के बाद ही पता चला कि मूसेवाला को मार दिया गया है। लॉरेंस अभी भी इस हत्याकांड में अपनी भूमिका से इनकार कर रहा है। हालांकि पंजाब पुलिस ने स्पष्ट कर दिया कि मूसेवाला की हत्या लॉरेंस के कहने पर ही हुई है। वहीं लॉरेंस के कहने पर बिहार के गोपालगंज से गैंगस्टर मुहम्मद राजा को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे पंजाब लाया जा रहा है।


मिड्‌डूखेड़ा कत्ल में मूसेवाला पर 2 तरह के शक
लॉरेंस गैंग को मिड्‌डूखेड़ा के कत्ल के मामले में मूसेवाला पर 2 तरह के शक थे। पहला कि उसने मिड्‌डूखेड़ा का कत्ल करवाने वाले गैंग को आर्थिक सहयोग किया। वहीं शार्प शूटर्स को मूसेवाला ने पनाह दी। दूसरा शक यह था कि मिड्‌डूखेड़ा कत्ल केस में मूसेवाला के मैनेजर शगुनप्रीत का नाम आया। इसकी भनक लगते ही शगुनप्रीत ऑस्ट्रेलिया भाग गया। लॉरेंस गैंग को शक है कि शगुनप्रीत मूसेवाला का बहुत करीबी था। उसी ने उसे ऑस्ट्रेलिया भगाया है, ताकि उसे पुलिस न पकड़ सके।


बंबीहा गैंग से संबंध थे मूसे वाला के
लॉरेंग गैंग को यकीन था कि मूसेवाला दविंदर बंबीहा गैंग से जुड़ा है। वह अक्सर गीतों और उसमें हथियार दिखाकर हमें चैलेंज करता था। इस वजह से लॉरेंस गैंग ज्यादा तैश में आ गया। सूत्र यहां तक बताते हैं कि लॉरेंस या उसके किसी प्रमुख साथी ने मूसेवाला को फोन किया था। जिसके जवाब में मूसेवाला ने कहा था कि उसकी गन भी हमेशा लोड रहती है। इसके बाद से ही लॉरेंस गैंग मूसेवाला के खिलाफ गुस्से में था।


जेल से 2 महीने तक गोल्डी बराड़ से बात की, अब मुकरा
जांच में यह भी सामने आया कि लॉरेंस ने मूसेवाला की हत्या से 2 महीने पहले तक कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से बात करता रहा। इसी दौरान हत्या की यह पूरी साजिश रची गई। हालांकि लॉरेंस इससे मुकर रहा है। लॉरेंस ने कहा कि तिहाड़ जेल में पूरी सख्ती है। इसलिए वह मोबाइल इस्तेमाल नहीं कर रहा था।


मूसेवाला के कत्ल में पाकिस्तान से हथियार संभव
मूसेवाला के कत्ल में पाकिस्तान से हथियार मंगाने की बात सामने आ रही है। तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया से दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की। उसमें पता चला कि जग्गू 22 फरवरी तक तिहाड़़ जेल में लॉरेंस के साथ बंद था। इस दौरान उनकी फोन पर गोल्डी बराड़ से बात होती थी। गोल्डी बराड़ ने कुछ हथियार मंगवाकर आगे सप्लाई करवाए थे। हालांकि इसकी भनक जेल प्रशासन को लग गई और जग्गू की बैरक बदल दी गई।

50% LikesVS
50% Dislikes