पूर्व आईएएस, लगातार विधायक तथा बचपन से आरएसएस से जुड़े प्रत्याशियों पर खेला भाजपा ने दांव
गगन बाली.चंडीगढ़।
भारतीय जनता पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर काफी गंभीर दिखाई दे रही है। पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की लोक कांग्रेस पार्टी तथा सुखदेव सिंह ढींढसा की शिअद (संयुक्त ) के साथ चुनाव मैदान में उतरी है। इस बार भाजपा 86 सीट पर चुनाव लड़ा रही है, जबकि, अन्य पर सहयोगी दल मैदान पर डट चुके है। भाजपा की दिल्ली स्थित दीन दयाल उपाध्याय कार्यालय से भाजपा ने तीन तेजतर्रार खिलाड़ियों को राजनीति में अवसर देकर अपनी सूची में छक्का मार दिया। इन नामों के सामने आने पर प्रत्येक पार्टी को एक बार से फिर सोचने के लिए मजबूर कर दिया।

अमृतसर पूर्वी से कर्नाटक कैडर के स्वैच्छिक सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी डॉक्टर जगमोहन सिंह राजू, सेंट्रल हलका से आरएसएस तथा भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेता डॉक्टर राम चावला , बाबा बकाला से तीन बार विधायक रह चुके मंजीत सिंह मन्ना को टिकट दिया गया। मन्ना की टिकट कट जाने से शिअद को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। अब इन तीन प्रत्याशियों को भाजपा द्वारा टिकट देने से अब मुकाबला रोचक होने जा रहा है।
पूर्वी हल्का में कांग्रेस से नवजोत सिंह सिद्धू, शिअद से बिक्रम सिंह मजीठिया, अब भाजपा ने वहां से पूर्व आईपीएस अधिकारी को इनके समक्ष खड़ा कर मुकाबला दिलचस्प बना दिया। बताया जा रहा है कि भाजपा के प्रत्याशी देश के प्रसिद्ध आईपीएस अधिकारियों में से एक माने जाते रहे है। कुछ समय पहले इन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।