मंत्रियों की गंदी राजनीति के साथ-साथ सीएम का आया बड़ा बयान——पीएम की सुरक्षा में कोई नहीं हुई बड़ी चूक

प्रतीकात्मक तस्वीर

एसएनई न्यूज़.चंडीगढ़।

पंजाब प्रदेश के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने  गंदी राजनीति करने वाले खुद के मंत्री तथा पार्टी के नेता के बयान देने के उपरांत खुद बड़ा बयान देते कहा है कि पीएम की सुरक्षा में कोई बड़ी चूक नहीं हुई। पहले से ही पीएम का सड़क मार्गा द्वारा रैली स्थल पर जाने का कार्यक्रम था। पंजाब पुलिस ने अपनी डयुटी को पूरी ईमानदारी से निभाया। एनसीजी टीम पीएम की सुरक्षा देख रही थी। किसानों का विरोध, इस बात को लेकर था कि पिछले एक साल, उन्हें तीन कृषि कानून वापिस लेने के लिए ठंड व गर्मी में अपना संघर्ष जारी रखना पड़ा। 

इससे पूर्व कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रंदीप सुरजेवाल तथा पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री तथा प्रदेश प्रवक्ता डाक्टर राजकुमार ने बयान जारी कर कहा कि पीएम की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई। अलबत्ता, उनकी रैली फेल हुई, इसलिए छिपाने के लिए सुरक्षा की चूक का हवाला दिया गया। जबकि , कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने इस मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते कहा था कि पीएम सुरक्षा में अगर चूक हुई है तो ठीक नहीं है। वह एक सम्मानजनक पोस्ट पर है। देश का नेतृत्व करते है। इस बात का उन्हें भी दुख है।

उधर, भाजपा की राष्ट्रीय तथा प्रदेशीय लीडरशिप प्रदेश के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के इस्तीफा की मांग कर रही है। उनके मुताबिक, यह सब कुछ राज्य सरकार तथा सीएम की साजिश का हिस्सा था। पूर्व में सुनियोजित था। अगर, ऐसा नहीं होता तो पीएम की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक की बात ही नहीं सामने आती। 

कुछ कड़वे सवाल

अगर चन्नी अपना स्पष्टीकरण देते हुए यह कह रहे है कि पीएम की सुरक्षा में कोई किसी प्रकार से चूक नहीं हुई तो प्रधानमंत्री का ट्विट का जवाब तुरंत क्यों नहीं दिया गया। 

सवाल है अब गृह मंत्रालय ने इस पूरे मामले को लेकर प्रदेश सरकार से जवाब मांग लिया है, इसलिए अब स्पष्टीकरण दिया जा रहा है। चर्चा, इस बात की भी थी सीएम मामले की जांच का आदेश दे सकते है, जबकि ऐसी अब तक कोई बात सामने नहीं आई। या फिर कह सकते है कि राज्य सरकार सच से भाग रही है। 

सीएम ने तो इतना तक कह दिया है कि उन्होंने रात को धरनाकारियों को उठा दिया था। किसानों के खिलाफ केस नहीं कर सकता, इस बारे अपने बयान में चन्नी ने साफतौर पर कहा है।

मगर, सीएम साहब कानून सबके लिए सम्मान है, अगर कोई तोड़ता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होना भी जरुरी है। नाकि अपनी जिम्मेदारी से भाग जाना जरुरी है। 

50% LikesVS
50% Dislikes