महिलाओं को मावां धीयां सत्कार योजना के तहत एक हजार व 1500 रुपए एक जुलाई से मिलने शुरू हो जाएंगे-CM MANN

Mukh-Mantri-Mawan-Dhiyan-Satkar-Yojana-Punjab-5-credit-by-sne-network

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

पंजाब में महिलाओं को मावां धीयां सत्कार योजना के तहत एक हजार व 1500 रुपए एक जुलाई से मिलने शुरू हो जाएंगे। पैसे सीधे उनके खाते में आएंगे। यह जानकारी सीएम भगवंत मान ने खुद एक टीवी के प्रोग्राम में चंडीगढ़ में दी है। वहीं, उन्होंने पूर्व क्रिकेटर व राज्यसभा मेंबर हरभजन सिंह के पार्टी बदलकर बीजेपी में जाने को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह रिटायर हो गया है। कोई बात नहीं, उसको भी मेरा गुडलक है।

बीजेपी माइग्रेशन पार्टी -CM MANN

जब उनसे एंकर ने सवाल किया कि हरभजन सिंह कहते हैं कि राज्यसभा की सीटें बेची गई, इस पर सीएम ने कहा कि हरभजन यह कह दे कि उससे राज्यसभा की सीट के बदले एक रुपया भी भगवंत मान और केजरीवाल ने लिया है, तो मेरे लिए सल्फास की गोली की तरह होगा। राज्य में जल्दी चुनाव आयोजित करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वैसे तो पंजाब में चुनाव फरवरी में होते हैं। लेकिन अगर नवंबर में भी करवाए जाते हैं, तो हम तैयार हैं। उन्होंने बीजेपी को माइग्रेशन पार्टी तक कहा है।###USA###CANADA###PUNJAB-PENSION-SCHEME###VIETNAM###CHINA###IRELAND###SWEDEN###FRANCE###ITLAY###GERMANY###AUSTRALIA###NEWZEALAND###RUSSIA###@

100% LikesVS
0% Dislikes