एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।
कुछ अर्से पूर्व 32 वर्षीय कामकाजी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म होता है। पुलिस के पास कोई इंसाफ नहीं मिलता हैं। महिला ने ठान लिया कथित आरोपियों को खुद पकड़ने का। दो वर्ष लगे तो महिला इन कथित अपराधियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। महिला के साथ इन दरिंदो ने चंडीगढ़ ले जाकर बारी-बारी दुष्कर्म किया था। आरोपियों की पहचान गुरदासपुर निवासी बरजिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह गोपी, सुखदेव सिंह हैप्पी तथा परमजीत सिंह पम्मा के रूप में हुई। थाना हैबोवाल पुलिस ने 32 वर्षीय महिला की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं।
वर्ष 2020 की है घटना
पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में उसने बताया कि वो एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। 2020 में वो किसी काम के लिए जालंधर बाईपास गई थी। वहां एक सफेद रंग की गाड़ी में सवार चार युवक उसे जबरदस्ती अपने साथ उठा कर चंडीगढ़ ले गए। जहां चारों ने एक-एक करके उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद वो उसे खरड़ उतार कर फरार हो गए।
नहीं सुनी थी पुलिस ने फरियाद
वापस लौट कर उसने अपने साथ हुई दुराचार संबंधी थाने में तथा पुलिस अधिकारियों के पास शिकायत दी। मगर किसी ने उसकी शिकायत पर गौर नहीं किया। उसके पास आरोपियों का नाम पता नहीं था, केवल उस गाड़ी का नंबर था। जिसमें उसे ले जाया गया था। महिला का आरोप है कि अपनी शिकायत लेकर वो हरेक अधिकारी के पास गई। मगर कहीं कुछ नहीं हुआ। अंत में उसने अपने स्तर पर आरोपियों का पता लगाने की ठान ली और वो लगातार जालंधर बाईपास जाने लगी।