पुलिस विभाग के अधिकारियों में बड़ा फेरबदल………… 6 जिला के एसएसपी एवं 33 पीपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण, एसटीएफ के नए प्रमुख कुलदीप सिंह होंगे

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।

कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य की भगवंत मान सरकार ने पुलिस अधिकारियों में बड़ा फेरबदल किया। 6 जिला के एसएसपी तथा 33 पीपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण किया गया। एसटीएफ के प्रमुख आईपीएस अधिकारी कुलदीप सिंह को लगाया गया। दरअसल, हरदीप सिंह सिद्धू के आईटीबीपी में डेपुटेशन पर चले जाने की वजह से एसटीएफ के प्रमुख कुलदीप सिंह को लगाया गया। 

नई अधिकारियों की पोस्टिंग अब यहां पर होगीबी चंद्रशेखर को एडजीपी जेल, एलके यादव को डायरेक्टर ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन, आरके जायसवाल ( एसटीएफ,आईजी), गुरिंदर सिंह ढिल्लों को (आईजी, लॉ एंड ऑर्डर, एसपीएस परमार को (आईजी, बठिंडा रेंज), नौनिहाल सिंह को (आईजी पर्सनल एवं एडिशनल चार्ज आईजी पीएपी-टू जालंधर, अरुण पाल सिंह को (आईजी प्रोविजनिंग, शिव कुमार वर्मा को आईजी सुरक्षा, जसकरण सिंह को पुलिस कमिश्नर अमृतसर, आईजी पीएपी जालंधर कौस्तुभ शर्मा को आईजी मानवाधिकार, गुरशरण सिंह संधू को आईजी जालंधर रेंज लगाया गया है।

100% LikesVS
0% Dislikes