यह पूरा सप्ताह बारिश होगी….मौसम विभाग ने जारी किया ‘ALERT’, अमृतसर में हो रही झमाझम बारिश

RAIN CREDIT BY SNE NEWS IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर /चंडीगढ़। 

पंजाब में वीरवार सुबह मौसम बदल गया। कई जिलों में हल्की बरसात से ठंड बढ़ गई। अमृतसर 11 बजे से लगातार बारिश हो रही है। उधर, मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसके साथ ओलावृष्टि होगी और बारिश हो सकती है। 

विभाग ने बारिश से तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट आने की आशंका जताई है। इसके बाद 1-3 मार्च को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश पड़ सकती है, जबकि 2 मार्च को मौसम शुष्क बना रहेगा। बुधवार को भी पंजाब में कुछेक जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई।

100% LikesVS
0% Dislikes