यह GANGSTER विदेश से चलाता है अपना NETWORK…..अब गृह-मंत्रालय की सूची में आतंकी घोषित….अब तक इतनी बार दहला चुका PUNJAB

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

कुख्यात गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा को आतंकी घोषित कर दिया गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा जारी की गई सूची में उसका नाम शामिल हैं। फिलहाल, कनाडा से नेटवर्क चला रहा हैं। पीछे से पंजाब के जिला तरनतारन का रहने वाला हैं। वह विदेश 2 नंबर पर भाग गया गया था। लांडा के खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े होने के पक्के सबूत होने के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई। इस बात की पुष्टि, गृह-मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने अधिकारिक तौर कर दी। 


33 वर्षीय गैंगस्टर लांडा वर्ष 2021 में उस समय सुर्खियों में आया था जब मोहाली में पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हुए हमले में इसका नाम सामने आया था। सबूत सामने आने के उपरांत पता चला कि लांडा ही वारदात का मास्टरमाइंड है। इसके अलावा पंजाब के पुलिस थानों पर भी ग्रेनेड अटैक करवाने में उसकी साजिश सामने आ चुकी है। लखबीर को पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा का करीबी माना जाता है।


गृह मंत्रालय नोटिफिकेशन


गृह मंत्रालय के मुताबिक लखबीर सिंह संधू उर्फ लांडा इस समय कनाडा के एडमोंटन अल्बर्टा में रहता है। उसे सीमा पार एजेंसी का समर्थन है और रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड अटैक की आतंकी साजिश में शामिल था। यह हमला पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हुआ था। इसके अलावा वह पंजाब में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए IED, हथियार, विस्फोटक सप्लाई करता हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes