वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को गिरफ्तार कर लिया गया। देर सायं चंडीगढ़ स्थित उनके आवास से हुई। विधायक के समर्थन, पंजाब के वरिष्ठ नेता राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचे। मामला में कड़ा संज्ञान लेने के लिए गुहार लगाई। वर्ष 2015 में हेरोइन के एक मामले में गिरफ्तारी बताई जा रही हैं।
पूरे प्रकरण को लेकर पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति (पीपीसीसी) के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि मान सरकार गलत राजनीति पर उतर आई हैं। उनके वरिष्ठ नेता को गलत एवं झूठे मामले में जानबूझकर फंसाया गया। इस केस में उनका दूर-दूर तक कोई लेनदेन ही नहीं हैं। पंजाब में जंगलराज हो चुका हैं। जलालाबाद पुलिस ने की कार्रवाई
बताया जा रहा है कि विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के खिलाफ जलालाबाद पुलिस ने की। वर्ष 2015 में उनके निजी सुरक्षा कर्मियों सहित एक नेता को भारी मात्रा में हेरोइन, ड्रग मनी, हथियार गिरफ्तार किया गया। सभी उक्त नेता के काफी करीब थे। जांच-पड़ताल में इनके आपस में तार जुड़े थे। जबकि, खैहरा अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से नकार रहे हैं, उनके मुताबिक, अदालत से उन्हें काफी समय पूर्व राहत मिल चुकी हैं। मुख्यमंत्री मान के खिलाफ बोलने की वजह से उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया।
घबराने की जरुरत नहीं, मेरे बेटों से कीजिए संपर्क
खैहरा ने कहा कि हम पुराने समय से लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्हें एक बार नहीं, बल्कि कई मामलों में फंसाया जाता रहा, एक-एक करके सब में बेगुनाह होकर निकाले, इस बार भी जल्द बाहर आ जाएगे। किसी को घबराने की जरुरत नहीं है, मेरे बेटे जनता की सेवा प्रति समय उपस्थिति है। उनके साथ किसी भी समय कोई भी संपर्क कर सकते हैं।