राजा वडिंग की सरकारी उच्चाधिकारियों को चेतावनी…कांग्रेस के साथ कुछ अफसर कर रहे भेदभाव, इसे गंभीरता से लिया जाएगा

कहा—जब कानून काम करेगा तो आपको कोई बचा नहीं सकेगा

एसएनई न्यूज़ .चंडीगढ़।

पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने राज्य के बड़े सरकारी अधिकारियों को चेतावनी दी है। वड़िंग ने कहा कि कुछ अफसर कांग्रेसियों के साथ भेदभाव कर रहे हैं। इसे गंभीरता से लिया जाएगा। जब कानून काम करेगा तो कोई आपको बचा नहीं सकेगा। मान सरकार ने पंजाब में काफी हद तक पुलिस और अफसरशाही में बदलाव कर दिया है। कांग्रेस सरकार के वक्त ऊंची कुर्सियों पर जमे अफसरों को बदल दिया गया है।


अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का ट्वीट


कांग्रेस प्रधान ने कहा कि पुलिस और सिविल के कुछ अफसर कांग्रेस नेताओं और विधायकों के प्रति भेदभाव कर रहे हैं। मैं ऐसे अफसरों को चेतावनी देता हूं कि आप पब्लिक सर्वेंट हैं। अफसरों के पक्षपात या पक्षपात वाले सभी कामों को कांग्रेस गंभीरता से लेगी। जब कानूनी कार्रवाई होगी तो कोई आपको बचा नहीं सकेगा।


सुखबीर भी रखते थे लाल डायरी


पंजाब में कांग्रेस सरकार के वक्त अकाली प्रधान सुखबीर बादल की लाल डायरी खूब चर्चा में रही थी। सुखबीर ने कुछ रैलियों में यह डायरी दिखाई भी थी। सुखबीर ने कहा था कि इस डायरी में अकालियों के साथ धक्केशाही करने वाले अफसरों के नाम लिखे हैं। जब सरकार आएगी तो इन सबसे हिसाब लिया जाएगा। हालांकि अकाली दल पिछले 10 वर्ष से सत्ता से दूर हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes