राष्ट्रमंडल खेल—- रजत पदक जीतने पर भारतीय भारोत्तोलक विकास ठाकुर को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 50 लाख रुपये देने का ऐलान

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़। 
राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने पर भारतीय भारोत्तोलक विकास ठाकुर को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बधाई दी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मान ने विकास ठाकुर को 50 लाख रुपये देने का ऐलान किया है।  विकास ठाकुर लुधियाना, पंजाब के रहने वाले हैं।


मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी जारी की।भारत के भारोत्तोलक विकास ठाकुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ पुरुष राष्ट्रमंडल खेल 2022 में रजत पदक जीता।  उन्होंने 96 किग्रा वर्ग में यह पदक जीता।  विकास ने कुल 346 किलो वजन उठाया।  बर्मिंघम में हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों में यह भारत का 12वां पदक है।  


8 मेडल वेटलिफ्टिंग में आए
इनमें से 8 मेडल वेटलिफ्टिंग में आए हैं।  मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट किया कि, लुधियाना के विकास ठाकुर ने बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान भारोत्तोलन में रजत पदक जीता है। विकास को पंजाब सरकार की खेल नीति के अनुसार 50 लाख रुपये से सम्मानित किया जाएगा।  इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांस्य पदक जीतने वाली भारोत्तोलक हरजिंदर कौर को 40 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की थी।

100% LikesVS
0% Dislikes