वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
आम चुनाव के लिए कांग्रेस का एक वरिष्ठ नेता आम आदमी पार्टी (आप) के साथ पंजाब में गठबंधन के लिए सहमति जताई। दिल्ली में हाईकमान के समक्ष उक्त नेता ने अपनी बात रखी। यह खबर जैसे ही पंजाब के अन्य नेता तक पहुंची तो गठबंधन के खिलाफ चलने वालों ने एक बैठक कर अपनी एकता का सबूत दिया। चर्चा इस बात की भी हैं कि गठबंधन के खिलाफ चलने वाले कांग्रेसी नेताओं ने कहा अगर ऐसा संभव हुआ तो वह पार्टी छोड़ देंगे। कांग्रेस यह मान कर भी चल रही है कि आम चुनाव में अकेले दम पर जीत हासिल नहीं कर सकती हैं। उसके लिए गठबंधन की आवश्यकता हैं। आम आदमी पार्टी से कोई बेहतर विकल्प उनके पास कोई शेष नहीं हैं।
पंजाब कांग्रेस में इस समय माहौल कुछ ठीक नहीं चल रहा हैं। क्योंकि, आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता तथा पुरानी सरकार में रह चुके मंत्री तथा विधायकों को भ्रष्टाचार करने के आरोप में जेल में डाल चुकी हैं। इस वजह से अध्यक्ष से लेकर कई वरिष्ठ कांग्रेसी आप के खिलाफ खुल कर बोलते हैं। अब ताजा मामला एक किसी वरिष्ठ नेता द्वारा हाईकमान से मुलाकात कर उन्हें आप के साथ गठबंधन के लिए अपनी सहमति जता आया है, उस बात को लेकर कांग्रेस नेता फिर से हाईकमान के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में जुट चुके हैं। वह बिल्कुल नहीं चाहते है कि पंजाब में आप के साथ आम चुनाव में किसी प्रकार से गठबंधन हों। उनका विश्वास है कि कांग्रेस अपने दम पर चुनाव जीत सकती हैं।
कांग्रेस सूत्रों ने दावा किया कि उक्त वरिष्ठ नेता के दावे की वजह से कांग्रेस हाईकमान को एक बार फिर से पंजाब में आप के साथ समझौता करने के लिए मजबूर कर दिया। क्योंकि, पिछले समय हाईकमान समक्ष कांग्रेस अध्यक्ष से लेकर कई कांग्रेसी यह बोल कर आए थे कि कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। किसी अन्य की कोई जरुरत नहीं हैं। वैसे भी आप ने पंजाब में कांग्रेस के खिलाफ काफी दुष्प्रचार किया। बेवजह उनके नेताओं को पकड़ पकड़ कर भ्रष्टाचार के झूठे केस में फंसाकर जेल में डाल दिया।