राहुल गांधी गांव मूसे वाला पहुंचे…सिद्वू के परिवार से गले मिल जताई संवेदना…पंजाब की आप सरकार को किया कटघरे में खड़ा..कहा…अगर सुरक्षा वापस नहीं लेती तो शायद नहीं होता इतना बड़ा हादसा

वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा.नितिन धवन.अनिल भंडारी/ चंडीगढ़।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मानसा दोपहर 12 बजे के उपरांत पहुंच गए। यहां वे पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर से मिलकर शोक जताया। मूसेवाला की 29 मई शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे पहले चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग की अगुआई में उनका स्वागत किया गया। राहुल गांधी ने प्रदेश की आप सरकार पर निशाना साधते कहा कि अगर मूसेवाला की सुरक्षा नहीं वापस ले होती तो शायद उनकी कीमती जान बच सकती। उन्होंने पंजाब सरकार की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर कई बार हमला बोला।


राहुल गांधी ने पहले भी सोशल मीडिया के जरिए हत्या पर दुख जताया था। उन्होंने कहा था- होनहार कांग्रेस नेता और प्रतिभाशाली कलाकार सिद्धू मूसेवाला की हत्या से स्तब्ध और दुखी हूं। दुनियाभर से उनके चाहने वालों और प्रशंसकों के प्रति मेरी सवेदनाएं।


कांग्रेस से चुनाव लड़े थे मूसेवाला
सिद्धू मूसेवाला पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के करीबी रहे। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले मूसेवाला कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने मानसा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ा। हालांकि, आम आदमी पार्टी के डॉ. विजय सिंगला ने उन्हें हरा दिया था। इसके बाद आप की सरकार ने उनकी सिक्योरिटी घटा दी। इसके अगले ही दिन मूसेवाला की हत्या हो गई।


आम आदमी पार्टी की सरकार सवालों से घिरी
पंजाब में इस साल फरवरी में विधानसभा चुनाव हुए। आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीटें जीतकर सरकार बनाई। अब यहां लॉ एंड ऑर्डर की खराब स्थिति को लेकर सरकार कटघरे में है। जनता और विपक्षी दल राज्य के इंटेलिजेंस की नाकामी पर सवाल उठा रही हैं। यह भी सवाल किया जा रहा है कि धमकी के बावजूद मूसेवाला की सुरक्षा क्यों हटाई गई थी।

100% LikesVS
0% Dislikes