लो,जी….अब CHANDIGARH भी नहीं रहा SAVE CITY…….करोड़ों का सरकारी सामान चोरी,POLICE बेखबर….।

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।

लो,जी….अब चंडीगढ़ शहर आम-जनता तथा सरकारी सामान के लिए बिल्कुल सुरक्षित नहीं रहा। रविवार की बीती रात्रि , इलेक्ट्रिक वाहन मशीन (ईवीएम) की 2 बड़ी मशीन तथा अन्य 7 मशीन का सारा सामान एक साथ चोरी कर लिया गया। अनुमान के मुताबिक, कुल चोरी करोड़ों रुपए में हुई। यह सारी संपत्ति सरकारी बताई जा रही है। लोगों की सुविधा के लिए सरकार ने कुछ माह पूर्व स्थापित किया था। किसी शीर्ष अधिकारी ने चोरी की रकम बारे पुष्टि नहीं की। पुलिस,इस पूरी घटनाक्रम को लेकर बेखबर है। क्षेत्रीय लोगों में खौफ का माहौल पाया जा रहा है तथा पुलिस-प्रशासन पर कई तरह से सवाल खड़े किए जा रहे है। अब देखना होगा पुलिस तथा सिविल प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है तथा वारदात को अंजाम देने वालों को कितने देर में पकड़ लिया जाता है। फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोमवार सुबह न्यू लेक पर सुबह की सैर करने निकले थे। उन्होंने पॉम गार्डन की पार्किंग में बने ईवी चार्जिंग स्टेशन को देखा तो वहां पर लगी 2 बड़ी मशीन गायब थी। इतना ही साथ में अन्य 7 मशीन का सारा सामान गायब था। तुरंत, इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस तथा बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अपनी जांच का दायरा आगे बढ़ाया तो पता चला कि चोरी करोड़ों की होनी पाई गई। प्राथमिक जांच में किसी आपराधिक गिरोह का काम होने का पता चला है। नशेड़ियों द्वारा वारदात को अंजाम देने के पहलू को भी जांच के साथ जोड़ कर देखा जा रहा है। क्योंकि, अक्सर देखने में आया कि नशे की लत वाले ही इस प्रकार की चोरी की वारदात को अंजाम देते है। पुलिस जांच में इस बात का कई बार खुलासा भी हुई। फिलहाल, जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंचा जा सकता है। 

पता चला है कि चंडीगढ़ के प्रशासक तथा राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने पिछले दिनों विकास को बढ़ावा देने के लिए यह परियोजना का शिलान्यास किया था। अभी इस पूरी परियोजना पर कार्य होना शेष था। करोड़ों की इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग मशीनों को स्थापित कर दिया गया। सूत्रों से पता चला है कि इसकी सुरक्षा में पुलिस की जिम्मेदारी सौंपेगी। लेकिन, पुलिस अपनी ड्यूटी निभाने में साफतौर पर नाकाम साबित हुई। पता चला है कि पुलिस वारदात को अंजाम देने वालों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरा तथा वैज्ञानिक तरीके का इस्तेमाल भी कर रही है। 

100% LikesVS
0% Dislikes