जिला पठानकोट पुलिस ने पिछले दिनों चार अपराधियों को देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया था। उनका सरगना राज्य स्तरीय शिवसेना संगठन का पदाधिकारी निकला। अपराध की राह पर शिवसेना का उक्त पदाधिकारी लंबे समय से चल पड़ा था। उसका साथ देने वाले भी उक्त संगठन के ही सदस्य हैं। कहने का भाव संगठन की आड़ में देश विरोधी (अपराधी गतिविधियों) से जुड़ा काम धड़ल्ले से चल रहा हैं। शर्मनाक बात है कि धर्म की आड़ में गैर-कानूनी काम किया जा रहा हैं।
हिंदुओं की आवाज बुलंद करने वाला संगठन के पदाधिकारी तथा सदस्य, अगर गैर-कानूनी कार्यों में लिप्त होंगे तो इनसे इंसाफ की उम्मीद तो जरा सी भी नहीं लगाई जा सकती हैं। कड़वा सच है कि हिंदू संगठन से जुड़े कुछ शिवसैनिक , इस तरह के भी है जो पर्दे के पीछे भू-माफिया का धंधा करते हैं। सिर्फ तो सिर्फ शिवसैनिक होने का टैग लगाकर कानून की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। जानबूझकर माहौल को खराब करने के लिए अपने सदस्यों का सहारा लेकर कानून व्यवस्था में विघ्न डालना अपना पेशा बना लिया हैं।
पंजाब का एक शिवसेना नेता संगठन की आड़ में जिले की सरकारी तथा संस्था से जुड़ी जमीनों पर भू-माफिया का काम कर रहा हैं। मालूम हुआ है कि वह पुलिस का बहुत बड़ा टोट हैं। पक्के पैर जमाने के लिए संगठन की आड़ में गलत गतिविधियों में लिप्त हैं। लोगों को धोखा देना उसका पेशा हैं। जानबूझकर , देश विरोधी ताकतों का नाम जोड़कर अपनी जान का खतरा होने का ढोंग रचाकर, हिंदुओं की सहानुभूति हासिल करता हैं। पते की बात है कि लोगों को भी सब पता है कि सच्चाई क्या हैं। सिर्फ लोग घड़ी का इंतजार कर रहे है कि इसका जवाब मौके पर दिया जाए।
उक्त हिंदू नेता के खिलाफ शिकायतों का पुलिंदा बानकर राष्ट्रीय टीम के पास पहुंच चुका हैं। टीम ने अंदर खाते, इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच-पड़ताल भी आरंभ कर दी हैं।
दिलचस्प पहलू इस बात का है कि उक्त नेता के बेटे ने अब पुलिस टोटी की कमान संभाल ली हैं। ंअब नेता जी के नक्शे कदम पर चल पड़ा है पुलिस थाना तथा अधिकारियों के कक्ष में हुल्लड़बाजों की भीड़ इकट्ठी कर ले जाता हैं। वहां पर संगठन तथा पिता की धौंस जमाता हैं। इतनी ही नहीं ब्लैकमेलिंग का काम भी शुरू कर दिया हैं। भाई साहब, पैसे दो नंबर के मोटे जो आ रहे हैं। मजा, इस बात का है कि गैर-कानूनी काम में भाई साहब पूरा-पूरा मजा ले रहे हैं। लाडले को पता है कि पिता जी का सिर पर पूरा -पूरा हाथ है।
इस प्रकार के काम करने वाले संगठन के नेताओं को अन्य धार्मिक संगठन से जुड़े नेताओं से सबक लेना चाहिए। कैसे वे लोग वैश्विक तौर पर लंगर तथा लोगों के बीच मसीहा बनकर एक अलग मिसाल पैदा कर रहे हैं। फिर सबसे बड़ी बात अच्छा काम करने वाले दुनिया के सामने भी नहीं आते है तथा अच्छा काम करके दुनिया के आगे एक अच्छी मिसाल पैदा कर देते हैं।
दूसरी तरफ धर्म के कुछ ठेकेदार लोग बुराई का प्रचार कर रहे है तथा पैसे तथा अपराध का सहारा लेकर सच्चे लोगो तथा सच्चाई को दबाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। शायद, यह लोग सब कुछ भूल चुके है तथा अपने आपको सब कुछ मान कर चल रहे हैं। शायद यह उनके लिए भविष्य में बड़ी भूल साबित हो सकती हैं।
फोटो कैप्शनः- पकड़े गए अपराधी।

