संगरूर उपचुनाव लाइव अपडेट—- 4 हजार मत से आगे चल रहे सिमरनजीत सिंह मान… 4 लाख मत की गिनती शेष

राज्य ब्यूरो.राजनीतिक विश्लेषण एसएनई टीम.संगरूर/चंडीगढ़।

पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना जारी है। शिअद अमृतसर के सिमरनजीत मान पहले नंबर पर हैं। वह आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह लगभग 4 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के दलवीर गोल्डी , चौथे नंबर पर भाजपा के केवल ढिल्लो और पांचवें नंबर पर अकाली दल की कमलदीप कौर राजोआना है। अभी तक 3 लाख वोटों की गिनती हो चुकी है। अभी 4 लाख वोटों की गिनती होनी बाकी है।
यहां 23 जून को मतदान हुआ था। संगरूर सीट पंजाब के सीएम भगवंत मान का गढ़ रही है। वह लगातार 2 बार रिकॉर्ड अंतर से यहां से चुनाव जीते। वहीं संगरूर चुनाव परिणाम को लेकर पंजाब की 100 दिन पुरानी आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की साख भी दांव पर लगी है।


मूसेवाला हत्याकांड छाया रहा, सिमरनजीत मान बने चुनौती
संगरूर सीट पर हुए उपचुनाव में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का हत्याकांड छाया रहा। विरोधी पार्टियों ने इसके लिए ष्टरू भगवंत मान की अगुआई वाली आप सरकार को जिम्मेदार ठहराया। मूसेवाला इस चुनाव में शिअद (अमृतसर) के सिमरजीत सिंह मान के लिए प्रचार करने वाले थे। इसी वजह से संगरूर सीट पर यूथ आप का साथ छोड़ मान का प्रचार करता रहा। इसी वजह से आप को सिमरजीत मान से कड़ी टक्कर के आसार हैं।


अकाली दल के पंथक एजेंडे की भी दिखेगी असलियत
पंजाब में लगातार 2 विधानसभा चुनावों में करारी हार देखने वाले अकाली दल(बादल) ने यहां पंथक एजेंडे का दांव चला था। उन्होंने बंदी सिखों की रिहाई के नाम पर चुनाव लड़ा। वहीं जेल में बंद बेअंत हत्याकांड के दोषी बलवंत रोजाआना की बहन कमलदीप कौर को उम्मीदवार बनाया।

100% LikesVS
0% Dislikes