सदन में लॉटरी घोटाला, दड्डा-सट्टा अवैध कारोबार की सुनाई दी गूंज…. 65 करोड़ से घटाकर 35 करोड़ में डील करने वाली पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर लगे संगीन आरोप…. वित्त मंत्री बोले…जांच जारी है, आरोप साबित होने पर पूर्व मंत्री तथा अधिकारी जाएंगे जेल

नितिन धवन.चंडीगढ़। 

पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने अब पिछली कांग्रेस सरकार का लॉटरी घोटाला पकड़ लिया है। विधानसभा में वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने इसे उजागर किया। उन्होंने कहा कि शुरूआत में लॉटरी का काम 65 करोड़ का जारी हुआ था। उसके बाद घटाकर पहले वाले व्यक्ति को ही 35 करोड़ में दे दिया गया।


सरकार इसकी जांच करा रही है कि इसकी क्या वजह रही?। उस वक्त के अफसर और मंत्री ने रेवेन्यू का इतना घाटा क्यों डाला। उसे विभाग देख रहा है। अगर कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


जालंधर के विधायक ने उठाया अवैध लॉटरी मामला
जालंधर नॉर्थ से कांग्रेस विधायक बावा हैनरी ने मुद्दा उठाया कि लॉटरी में गैंगस्टर शामिल हो गए हैं। लोगों से जबरन पैसे लूटे जा रहे हैं। कोई ऐसी पॉलिसी बनानी चाहिए कि खास तौर पर आईपीएल पर चलने वाले सट्टे पर रोक लगे।


जालंधर में 71 केस दर्ज किए, 16 करोड़ की कमाई
विधायक के सवाल के जवाब में वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा जनवरी से मई 2022 तक 16 करोड़ पार की आमदनी लॉटरी से हुई है। अवैध लाटरी के मामले में जालंधर में 71 केस दर्ज किए जा चुके हैं। ऑनलाइन लॉटरी पंजाब में बंद हैं। जब भी गैरकानूनी काम ध्यान में आएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।


ऑनलाइन फ्रॉड की जांच करेंगे साइबर सेल
वित्त मंत्री ने कहा कि ऑनलाइन फ्रॉड के मामले में हर जिले में साइबर सेल बना रहे हैं। इसके लिए 30 करोड़ का बजट रखा गया है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

80% LikesVS
20% Dislikes