SNE NETWORK.CHANDIGARH.
राज्य के ग्रुप-डी कर्मचारियों को पंजाब सरकार दिवाली से पहले 10 हजार रुपये का ब्याज मुक्त त्योहार अग्रिम देगी। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शनिवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ राज्य के करीब 34,604 कर्मचारियों को मिल सकेगा।
वेतन से इसकी होगी कटौती
वित्त मंत्री ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में इस पहल के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। हालांकि, सभी पात्र कर्मचारी अग्रिम राशि लेते हैं तो सरकार पर कुल संभावित खर्च करीब 34.60 करोड़ रुपये होगा। कर्मचारियों को दिवाली से पहले राशि उपलब्ध कराने के लिए छह नवंबर 2026 तक कोषागार से अग्रिम निकलवाने की अनुमति दी गई है। इस राशि की वसूली पांच समान मासिक किस्तों में की जाएगी। कर्मचारियों के वेतन से इसकी कटौती दिसंबर 2026 से शुरू होगी।###UK###CANADA###PUNJAB###GOVT.###CMMANN###AAP###CHANDIGARH###AUSTRALIA###INDIA###NEWZEALAND###AUSTRIA###SINGAPORE###ITLAY###FRANCE###CHINA###VIETNAM###NETHER-LAND###IRELAND###EUROPE###

