EDITOR-IN-CHIEF.VINAY KOCHHAR.LAHORE/AMRITSAR/CHANDIGAR TEAM.

नूर फातिमा बन चुकी सरबजीत कौर – फाइल फोटो (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NETWORK.)
पंजाब से पाकिस्तान गई महिला सरबजीत कौर के डिपोर्टेशन से जुड़े मामले में बुधवार, 25 मार्च को सुनवाई करते हुए लाहौर हाईकोर्ट ने पाकिस्तानी गृह मंत्रालय को लेकर नाराजगी जताई। हाईकोर्ट के जस्टिस फारूक हैदर ने कहा ने कि 2 महीने बाद भी रिपोर्ट न देना मंत्रालय की लापरवाही है। हाईकोर्ट ने असिस्टेंट एडवोकेट जनरल को तलब कर सख्त आदेश दिए कि अगली तारीख पर सभी विभागों की रिपोर्ट आ जानी चाहिए। इसे सुनिश्चित करें। वहीं, 3 विभाग पहले ही जवाब दाखिल कर चुके हैं। इनमें से 2 विभागों ने पल्ला झाड़ लिया।
इससे पहले 24 मार्च को लाहौर हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान एडवोकेट अली चंगेजी संधू ने अर्ली हियरिंग की मांग करते हुए इसे मानवीय आधार पर तुरंत सुनने की दलील दी। अदालत ने दलीलों को स्वीकार करते हुए मामले को प्राथमिकता दी और जल्द सुनवाई के लिए आगे बढ़ाया। जस्टिस फारूक हैदर ने सुनवाई के दौरान संबंधित पक्षों से जवाब तलब किया और सभी जरूरी दस्तावेज समय पर पेश करने के निर्देश दिए। कोर्ट ने यह भी कहा कि मामले में कानून के साथ मानवीय पहलुओं को भी ध्यान में रखा जाएगा।

पाकिस्तान में गिरफ्तारी के बाद सरबजीत कौर की ये फोटो सामने आई थी। – फाइल फोटो (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NETWORK.)
हाईकोर्ट ने पाकिस्तान के वीजा नियमों के उल्लंघन के आरोप में सरबजीत कौर के डिपोर्टेशन से संबंधित याचिका पर सुनवाई की। इस मामले में एडवोकेट अली चंगेजी संधू और एम. नवाज शेख ने दलीलें पेश कीं। एडवोकेट अली चंगेजी संधू ने अदालत का ध्यान पिछले आदेश की ओर आकर्षित किया, जिसमें कैबिनेट डिवीजन, गृह मंत्रालय, पंजाब सरकार, डीजी एफआईए, विदेश मंत्रालय और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय को सरबजीत कौर के मामले पर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया गया था। इसमें कुछ मंत्रालयों का जवाब मिल चुका है, जबकि कुछ गृह मंत्रायल ने इसे गंभीरता से न लेते हुए अब तक रिपोर्ट पेश नहीं की है।
कैबिनेट डिवीजन ने मामले में जवाब दाखिल नहीं किया है, बल्कि हाईकोर्ट से अभी समय मांगा है। कैबिनेट की तरफ से कहा गया है कि उनके पास अभी वकील नहीं है। वकील की नियुक्ति के लिए उन्हें एक महीने का अतिरिक्त समय चाहिए। विदेश मंत्रालय और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट पेश की, लेकिन दोनों ने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि यह मामला उनके कार्यक्षेत्र में नहीं आता। अल्पसंख्यक मंत्रालय के अनुसार, यह पूरी तरह गृह मंत्रालय का विषय है।
- जबकि, गृह मंत्रालय ने अब तक रिपोर्ट नहीं दी। एडवोकेट संधू ने अदालत को बताया कि 2 महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी गृह मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट दाखिल नहीं की है। इस देरी पर जस्टिस फारूक हैदर ने सख्त नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने असिस्टेंट एडवोकेट जनरल को तलब किया और कड़े निर्देश दिए कि 14 अप्रैल 2026 तक सभी संबंधित प्रतिवादियों से रिपोर्ट जमा कराना सुनिश्चित करें।
सरबजीत कौर 4 नवंबर 2025 को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 1932 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ अटारी बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान गई थी। जत्था 10 दिनों तक विभिन्न गुरुधामों के दर्शन करने के बाद भारत लौट आया। लेकिन वापसी के समय 1922 श्रद्धालु ही लौटे। सरबजीत कौर जत्थे में शामिल नहीं मिलीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित भारतीय एजेंसियों ने सरबजीत कौर की तलाश शुरू की।
- भारतीय दूतावास और पाकिस्तान स्थित अधिकारियों से भी संपर्क साधा गया ताकि महिला का पता लगाया जा सके। इसी बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के शेखुपुरा की मस्जिद में हुआ निकाहनामा वायरल हुआ। जिसके बाद दावा किया गया कि सरबजीत कौर ने इस्लाम स्वीकार कर नाम बदलकर ‘नूर हुसैन’ रख लिया है। उसने नासिर हुसैन नाम के पाकिस्तानी नागरिक से निकाह कर लिया। पाकिस्तान में भी सरबजीत को लेकर सवाल उठे क्योंकि उसके पास पाकिस्तान में रहने की परमिशन नहीं थी। जिसको लेकर मामला कोर्ट तक पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने उसे ननकाना साहिब से अरेस्ट किया। फिर कुछ दिन लाहौर के शेल्टर होम में रखा। इसके कुछ दिन बाद वह रिहा हो गई।

सरबजीत कौर मुस्लिम व्यक्ति के साथ निकाह (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NETWORK.)
सरबजीत कौर की रिहाई के बाद पहली बार उसकी बातचीत का वीडियो सामने आया। इसमें पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए सरबजीत ने कहा कि अगर सच्चा प्यार होता है, तो दिल में यह एहसास जरूर रहता है कि हम एक-दूसरे से मिलेंगे। हमारा प्यार आज का नहीं, बल्कि पिछले 8 साल से है। अगर मुंह में दांत भी न रहते, तब भी मैं पाकिस्तान जरूर आती। इसके बाद पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू में सरबजीत ने अपनी लव स्टोरी भी बताई थी। सरबजीत ने कहा था- नासिर हुसैन से बातचीत 2016 में फेसबुक के जरिए शुरू हुई थी, जो बाद में दोस्ती से प्यार में बदल गई और 2025 के अंत तक शादी कर ली। सरबजीत ने बताया कि उसका पति 22 साल से यूके में है और वह मोबाइल अपने बच्चों से छिपाकर रखती थी।
इस मामले में सरबजीत के पहले पति करनैल सिंह की भी एंट्री हो चुकी है। करनैल ने लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि उसकी पत्नी को अश्लील फोटो के जरिए ब्लैकमेल किया गया। करनैल सिंह ने कहा कि मुझे सरबजीत की अश्लील फोटो आई थीं। मुझे, उसके (सरबजीत के) भाई को और मेरे बच्चों को भी भेजी गई थीं। इसके बाद सरबजीत सुसाइड करने लगी थी, जिसे बहुत मुश्किल से बचाया गया था। यह बात पाकिस्तान जाने से 2 साल पहले की है। उस समय हमने पाकिस्तान में वकील किया था कि इसे रोको। मगर वह रुका नहीं। बार-बार फोटो भेजता रहा था। वह सरबजीत को पाकिस्तान आने के लिए मजबूर करता था। वह कहती थी कि नासिर ब्लैकमेल करता है, पैसे मांगता है। इसी कारण वह ठीक भी नहीं रहती थी। सरबजीत डिप्रेशन की मरीज है।
पति ने ये भी दावा किया कि वह दुखी होकर और मरने के किनारे जैसी हालत में अब भी कॉल कर देती है। वह कहती है कि मैं दुखी हूं, मरने के किनारे हूं, पता नहीं मैं कब मर जाऊं। करनैल ने लाहौर हाईकोर्ट से मांग की कि सरबजीत को भारत वापस भेजा जाए। नासिर हुसैन के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया जाए।॰

(CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NETWORK.)
सिख श्रद्धालुओं की आड़ में पाकिस्तान जाकर मुस्लिम व्यक्ति से निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत का नया VIDEO सामने आया है। यह वीडियो टिकटॉक पर बनाया गया है, जिसमें सरबजीत के साथ उसका मुस्लिम पति नासिर हुसैन भी नजर आ रहा है। इस वीडियो में सरबजीत सिखों को लेकर बेहद आपत्तिजनक कमेंट करती हुई नजर आ रही है। ###USA###LAHORE###INDIA###IRAN###UK###CANADA###SARABJITKAUR-MATTER###

