सरेआम आप वर्करों की गुंडागर्दी पर सिद्धू ने उठाए सवाल….ट्वीट कर कहा—-पंजाब में अपराध बढ़ा…कोई भगत सिंह की विचारधारा पर नहीं हो रहा काम

कहा—कुछ दिन पहले फिरोजपुर में कांग्रेस के वर्कर की हत्या अब पटियाला के सन्नौर में कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ बेरहमी से पिटाई

दिल्ली में तो अरविंद केजरीवाल पर हमले उपरांत अदालत का कर रहे रुख…अब पंजाब में पंजाबियों की भी करे फिक्र

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।

पंजाब में सरेआम आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पिछले दिनों की गई गुंडागर्दी की वीडियो सोशल मीडिया में खूब तेजी से वायरल हुई। इस मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए पूर्व पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने ट्विटर अकाउंट  दो वीडियो अटैच करके पंजाब की आप सरकार कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पंजाब की कानून व्यवस्था दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। इसमें कोई सुधार नहीं दिख रहा है। भगत सिंह की विचारधारा पर चलने की बात करने वाली आप सरकार में कोई बात समाने नहीं आ रही है।

पिछले दिनों फिरोजपुर के जीरा में कांग्रेस के वर्कर की हत्या कर दी। अब पटियाला के सन्नौर में एक कांग्रेसी वर्कर पर आप के कार्यकर्ताओं ने बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं उसकी पगड़ी भी उतारने की तस्वीरें सामने आई। सिद्धू ने आगे लिखा है कि दिल्ली में केजरीवाल के यहां हमला होने पर आप के लोग अदालत जा रहे है, जबकि पंजाब के पंजाबियों की कोई फिक्र नहीं है। यह सीधे तौर पर सिद्धू ने आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला किया। प्रदेश में सत्ता बदल गई है। प्रदेश की सत्ता का नेतृत्व आम आदमी पार्टी की सरकार कर रही है। लेकिन दिन ब दिन कानून व्यवस्था बिगड़ रही है।

गुंडागर्दी, संगीन अपराध कोई कम होता दिखाई नहीं दे रहा है। पंजाब में कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है। खासकर कांग्रेसियों पर हमले बढ़ रहे है। पूर्व में जीरा में कांग्रेसी वर्कर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अब पटियाला के सन्नौर में कांग्रेसी को बेरहमी से पीटने की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। घटनाक्रम पुलिस के समक्ष हुआ। वह मूकदर्शक बनी रही। 

वैसे भी नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस के इस समय इकलौते नेता है जो पंजाब के हर मुद्दे पर आगे बढ़कर जवाब दे रहे है। बेअदबी से पीड़ित परिवार के साथ धरने पर बैठे। एक दिन पहले महंगाई को लेकर सिद्धू ने केंद्र के खिलाफ धरना भी लगाया। 

100% LikesVS
0% Dislikes