सोशल मीडिया में सिद्धू मूसे वाला का यह गीत सबसे अधिक रहा है ट्रेंड
एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।
विश्व विख्यात पंजाबी गीतकार दिवंगत सिद्धू मूसे वाला का नया गीत एसवाईएल मुद्दे पर रिलीज हो गया। 17 घंटा में 1.5 करोड़ लोगों ने यूट्यूब पर इस गीत को सुन लिया हैं। 80 लाख लोगों ने इसे पसंद किया है, जबकि 50 लाख ने इस गीत पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया साझा की। सोशल मीडिया पर सिद्वू मूसे वाला का यह गीत काफी ट्रेंड कर रहा हैं। देश ही नहीं विदेश में भी इस गीत को काफी सुना जा रहा हैं। मूसेवाला के विदेश में भी काफी फोलअर्स हैं। जो कि मूसे वाला के प्रत्येक गीत को सुनते भी है तथा उसे शेयर करने के साथ-साथ लाइक भी करते हैं।
पता चला है कि यूट्यूब पर एसवाईएल के मुद्दे पर गाए गीत को लेकर हरियाणा से भी मूसेवाला को कई काफी कमेंट आ रहे हैं। वहां पर भी इस गीत को पसंद किया जा रहा हैं। जबकि, एसवाईएल मुद्दा पंजाब-हरियाणा के बीच चल रहा हैं। रिलीज होने से ठीक एक घंटा पहले यूट्यूब पर लगभग 20 लाख लोगों ने देख लिया था। अब तक डेढ़ करोड़ लोगों ने इस गीत को देख लिया हैं। 80 लाख लोगों ने पसंद किया है तथा 50 लाख ने इस पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दी। यह गाना युट्यूब पर गुरुवार की देर सायं 6 बजे रिलीज हुआ था। इस गीत को रिलीज हुए 17 से घंटा से ऊपर का समय हो चुका हैं।

सिद्वू मूसेवाला के किस-किस सोशल मीडिया में कितने फोलोअर्स है, जानिए..इस रिपोर्ट में…..?
सिद्वू मूसेवाला के सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म में उनके करोड़ो की संख्या में फोलोअर्स हैं। उनकी हर गतिविधि को हर समय फोलो करते है तथा अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी देते हैं। मूसे वाला की मौत के उपरांत, उनके फोलोअर्स वर्तमान में भी, उन्हें फोलो करते हैं। इंस्टाग्राम में 10.6 मिलियन, फेसबुक पर 15 लाख, ट्विटर पर लाख लाख के करीब फोलोअर्स हैं।