सिद्धू मूसेवाला का वार गीत प्रस्तुत……1 करोड़ से ऊपर लोगों ने किया पसंद, वीर योद्धा हरि सिंह नलवा की जिंदगी पर है आधारित

वरिष्ठ पत्रकार.विजय शर्मा. चंडीगढ़।

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला चाहे इस दुनिया में नहीं है, लेकिन वर्तमान में भी अपने फैंस के दिल में पूरी तरह से बसे हुए हैं। इस बात की अंदाजा यहीं से लगाया जा सकता है कि उनका नया गीत वार प्रस्तुत होने से पूर्व दो लाख लोगों ने लाइक कर दिया, जबकि, 2 लाख से ऊपर लोगों ने इस बारे अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर कर दी। यह गीत सिख कौम के महान योद्धा हरि सिंह नलवा के ऊपर फरमाया गया। मूसे वाला की मृत्यु उपरांत एसवाईएल गीत रिलीज हुआ था। उस गीत को भी मूसे वाला के फैंस ने काफी पसंद किया था, जबकि, यह मुद्दा दो राज्यों के विवाद से जुड़ा था, इसलिए गीत केंद्रीय सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया था। अब देखना होगा कि इस गीत को लेकर केंद्रीय सरकार तो नहीं कोई अड़चन डालती हैं। 

चूंकि, आज (मंगलवार) को सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी की प्रकाश पर्व हैं। देश-विदेश में काफी धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। दिवंगत मूसेवाला का गीत वार को रिलीज किया गया। उनके फैंस ने लांच होने से पहले ही काफी पसंद किया। बताया जा रहा है कि इस गीत अब तक एक करोड़ से ऊपर लोग देख चुके हैं। गीत में हरि सिंह नलवा की जिंदगी से लेकर , उनके हर संघर्ष को फरमाया गया। गीत देश-विदेश में भी बढञ चढ़कर चुना जा रहा हैं। 

गौरतलब है कि मूसेवाला की कुछ समय पहले , उनके आवास से कुछ दूरी पर बेरहमी से कत्ल कर दिया था। गोलियों के साथ भून डाला गया। मरने से पूर्व मूसे वाला ने 2 गीत बोले थे, लेकिन रिलीज अब हुए। एक गीत पर सरकार प्रतिबंध लगा चुकी है, जबकि, नए गीत को लेकर फिलहाल, सरकार के किसी विभाग ने कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।

पिता खुश, बोले मर कर भी बेटा मूसा जिंदा

इस गीत पर पिता बलकौर सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते है कि मेरा बेटा चाहे मर चुका है, लेकिन अब भी वह दुनिया में जिंदा हैं। हमेशा ही उसने अच्छा किया। लोग आज भी उसे याद करते हैं। हर किसी के दिल में अपनी छाप बना गया। बेटे के कई गीत अब तक रिलीज होने हैं। मरने से पहले कई गीत लिख चुका हैं। रिलीज होने के उपरांत लोग उसे बहुत प्यार देंगे। 

80% LikesVS
20% Dislikes